होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bhojpuri Adda: सेट पर ही खड़े होकर कपड़े चेंज कर लेते हैं खेसारी लाल, भोजपुरी एक्टर संजय पांडे ने बताया, 'उनसे मेहनती अभिनेता नहीं देखा'

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग और कॉमेडी के फैंस भी दीवाने हैं। इसी बीच संजय पांडे ने उनकी जमकर तारीफ की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 30, 2024 15:30 IST
भोजपुरी एक्टर संजय पांडे ने खेसारी को बतया 'हार्ड वर्कर' (Photo- Sanjay Pandey/Khesari lal/Insta)
Advertisement

फिल्म हो या फिर विवाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) चर्चा में आ ही जाते हैं। एक्टिंग के अलावा एक्टर का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी पवन सिंह के साथ तो कभी काजल राघवानी के साथ और अब यामिनी सिंह के साथ उनका झगड़ा हेडलाइन्स में है। फैंस तो उनके काम की तारीफ करते ही हैं लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है जब कोई को-एक्टर उनकी तारीफ करे उनके काम की तारीफ करे। इसी बीच अब भोजपुरी के फेमस विलेन संजय पांडे ने खेसारी की जमकर तारीफ की है और कहा कि एक्टर सेट पर ही कपड़े बदल लेते हैं। वो काफी मेहनती एक्टर हैं और उनके जितना मेहनती कोई एक्टर नहीं है। चलिए बताते हैं कि संजय पांडे ने क्या कुछ कहा है।

दरअसल, भोजपुरी एक्टर संजय पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एबीवीपी के ईएनटी लाइव से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो खेसारी को बेहतरीन एक्टर बताते हैं। वायरल वीडियो में एक्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि खेसारी लाल से ज्यादा मेहनती एक्टर कोई और नहीं है। वो बताते हैं कि उन्होंने उनके जितना हार्ड वर्कर एक्टर नहीं देखा। संजय बताते हैं कि अगर खेसारी सेट पर आ गए तो भूल जाओ कि वो कपड़े चेंज करने के लिए वैनिटी में भी जाएंगे। वो सेट पर ही कपड़े चेंज कर लेते हैं।

Advertisement

सेट पर ही कपड़े चेंज कर लेते हैं खेसारी

भोजपुरी एक्टर संजय पांडे आगे बताते हैं कि खेसारी सोचते हैं कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम कर सकें। उनकी सारी डीलिंग सेट पर जाने से पहले ही हो जाती है। सेट पर पता ही नहीं चलता है कि खेसारी लाल सेट पर हैं। आते हैं शूटिंग करते हैं और चले जाते हैं। इतना ही नहीं, संजय पांडे बताते हैं कि अगर शूटिंग का टाइम 9 बजे का है तो वो ज्यादा से ज्यादा 9.30 बजाएंगे और टाइम से सेट पर आ जाते हैं। वो आज भी बच्चे की तरह रहते हैं। अगर उन्हें डायरेक्टर ने बोल दिया कि ये सीन ऐसे नहीं ऐसे करना है तो खेसारी बिना आर्ग्यूमेंट के मान जाते हैं। उनका ईगो हर्ट नहीं होता है। वो बहुत ही आसानी से हर चीज कर लेते हैं। उनके जितना मेहनती कोई नहीं।

'साजन चले ससुराल' से की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी में करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी। इसके जरिए वो पहली बार स्मृति सिन्हा के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आए थे। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार बन चुके हैं। बेहतरीन अभिनय के साथ ही वो गायिकी के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं।

पिता बेचते थे चना

अगर खेसारी के स्ट्रगल की बात की जाए तो उनका असली नाम शत्रुघ्न यादव है। उनका बचपन बेहद ही गरीबी में बीता है। उनके पिता चने बेचकर घर का खर्च चलाते थे। उनका जन्म मिट्टी के घर में हुआ है। वो चाचा-ताऊ के बच्चे मिलाकर सात भाई हैं। एक्टर ने एक बार बताया था कि वो एक ही पैंट-शर्ट पहना करते थे, जो बड़े भाई से छोटा हो जाया करता था। जब थोड़े बड़े हुए तो खेसारी भैंस का दूध बेचने लगे थे। बाद में उनकी नौकरी फौज में लग गई थी, लेकिन वो सिंगर बनना चाहते थे। इसकी वजह से फौज की नौकरी छोड़कर दिल्ली चले गए थे और वहां उन्होंने लिट्टी-चोखा बेचा। इसी बीच पैसे जुटाकर खुद का कैसेट तैयार किया था। इतना ही नहीं, खेसारी ने तो ऐसे भी दिन देखे हैं, जब उनके पास शादी करने तक के पैसे नहीं थे और सेहरा खरीदने तक का पैसा ससुर ने भैंस बेचकर दिया था।

दो बच्चों के पिता हैं खेसारी लाल

बहरहाल, खेसारी की फैमिली पर नजर डाली जाए तो वो रियल लाइफ में शादीशुदा और दो बच्चों कृति और ऋषभ के पिता हैं। कृति भोजपुरी फिल्म 'दुल्हनिया गंगा पार के' में नजर आ चुकी हैं। इससे उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके साथ ही बेटा ऋषभ भी फिल्म में काम कर चुका है, जिसका टाइटल 'रंग दे बसंती' है। हालांकि, ये अभी रिलीज नहीं हुई। इसके टाइटल की वजह से फिल्म विवादों में गिरी हुई थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इसे 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Advertisement
Tags :
BhojpuriBhojpuri ActorEntertainment NewsKhesari Lal yadav
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement