scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'जो मुझे मेरी पत्नी ने दी है', शादी की तस्वीरें डिलीट करने के बाद अब वेडिंग रिंग पर रणवीर सिंह ने कही ये बात

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। अब एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग को लेकर बात की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | May 09, 2024 15:11 IST
 जो मुझे मेरी पत्नी ने दी है   शादी की तस्वीरें डिलीट करने के बाद अब वेडिंग रिंग पर रणवीर सिंह ने कही ये बात
रणवीर सिंह (image: ranveer/instagram)
Advertisement

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाले हैं। कपल के घर इस साल नन्हा मेहमान आने वाला है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने काम से ब्रेक लिया है और दोनों बेबीमून पर गए हैं।

इस बीच रणवीर सिंह ने अचानक इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें हटा दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

Advertisement

हैरानी की बात ये कि ना सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी हैं। दीपिका ने 1 जनवरी 2021 को अपने सभी पोस्ट छिपा दिए और इंस्टाग्राम पर नए सिरे से शुरुआत करने का हिंट दिया था। इन सबके बीच अब रणवीर सिंह ने अपनी शादी की अंगूठी को लेकर बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह ने वेडिंग रिंग को लेकर कही ये बात

दरअसल हाल ही ने  रणवीर सिंह ने स्टोर लॉन्च पर वोग इंडिया के साथ बात की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि आखिर उनकी कौन सी ऐसी ज्वेलरी है, जो उनके दिल के काफी करीब है। इस पर रणवीर सिंह ने अपनी वेडिंग रिंग का नाम बताते हुए कहा कि उन्हें ये रिंग सबसे ज्यादा पसंद है। रणवीर सिंह ने कहा कि "मेरे डियर पीस के साथ मेरी पर्सनल सेंटिमेंटल वैल्यू जुड़ी हुई हैं। जिसमें से एक ये रिंग जो मुझे बेहद प्यारी है। ये मेरी शादी की अंगूठी है, जो मुझे मेरी पत्नी ने दी है। दूसरी प्लैटिनम सगाई की अंगूठी है। और मेरी माँ की डायमंड की बालियां और मेरी दादी के मोती।" इस दौरान रणवीर ने अपनी वेडिंग रिंग को खूब फ्लॉन्ट भी किया। अब रणवीर सिंह की ये बात सुनकर फैंस खुश हो गए हैं कि चलो दोनों के बीच सब ठीक है।

Advertisement

एक्टर की आने वाली फिल्में

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों की शादी साउथ के रीति-रिवाजों से हुई थी। अब शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। उनके पास 'डॉन 3' जैसी बड़ी फिल्म भी है। जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो