scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

37 साल के हॉलीवुड के एक्टर का निधन, चोरों ने जॉनी वैक्टर की गोली मारकर की हत्या

हॉलीवुड एक्टर जॉनी वैक्टर का निधन हो गया है। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने उनकी हत्या की है। वो कार से कुछ चुराने की कोशिश कर रहे थे, तभी जॉनी मौके पर पहुंच गए है और उन्होंने उनका विरोध किया तो चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 27, 2024 12:12 IST
37 साल के हॉलीवुड के एक्टर का निधन  चोरों ने जॉनी वैक्टर की गोली मारकर की हत्या
जॉनी वैक्टर की हुई हत्या। (Photo- johnny wactor/insta)
Advertisement

हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है कि एक्टर जॉनी वैक्टर का निधन हो गया है। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चोरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है। लॉस एंजिल्स में उन पर हमला हुआ था। गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वो महज 37 साल के थे। बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। एक्टर के मौत की खबर के बाद परिवार में मातम छा गया है और फैंस सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में एक्टर Johnny Wactor पर हमले को लेकर कहा जा रहा है कि उनका 25 मई, शनिवार को कत्ल हुआ। एक्टर की मां स्कारलेट ने 'टीएमजेड' के हवाले से खबरों में कहा जा रहा है कि शनिवार सुबह 3 बजे पीटी में जॉनी पर हमला हुआ था और उनकी हत्या कर दी गई। जॉनी की मां के ओर से जानकारी दी गई कि चोर उनकी कार से कैटेलिटिक कनवर्टर चुराने की कोशिश कर रहे थे। खबरों में कहा जा रहा है कि उनकी मां ने ये भी दावा किया कि जॉनी ने चोरों को रोकने की कोशिश नहीं की फिर भी उन्हें गोली मार दी।

Advertisement

एजेंट डेविड शॉल ने की मौत की पुष्टि

जॉनी के एजेंट डेविड शॉल को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। 'पीपुल मैगजीन' से बात करते हुए डेविड ने जॉनी की मौत पर दुख जताया और कहा कि वो शानदार इंसान थे और हमेशा याद आएंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि वो प्रतिभाशाली थे। वो काफी मेहनती थे और कभी हार नहीं मानते थे। अपने काम में भी बेस्ट देने की कोशिश करते थे। एक्टर के एजेंट ने कहा कि उनकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

को-स्टार ने जताया दुख

इसके साथ ही जॉनी के साथ काम कर चुकीं को-एक्ट्रेस सोफिया मैटसन ने दुख जताया है। कहा जा रहा है कि मौत की खबर से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि जॉनी को 'जनरल हॉस्पिटल' में ब्रैंडो कॉर्बिन के किरदार के लिए जाना जाता है। 200 से ज्यादा एपिसोड वाले इस शो में जॉनी ने ड्रग एडिक्ट साशा के पति का रोल निभाया था। 2022 में उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो