होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Modi Cabinet Ministers: निर्मला सीतारमण संभालेंगी पहले वाला ही विभाग, अन्य महिला मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी

निर्मला सीतारमण महिला मंत्रियों में सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। जबकि मंत्रिमंडल में शामिल हुईं रक्षा खडसे सबसे युवा महिला मंत्री हैं। वह युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाई गई है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 11, 2024 07:03 IST
मोदी सरकार 3.0 की महिला मंत्री (PTI Image)
Advertisement

देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनकर लोकसभा में पहुंची एनडीए के कुल महिला सांसदों में से सात को इस बार मंत्री बनाया गया है। इनको रविवार को हुए समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया। इनमें निर्मला सीतारमण के पास पिछली सरकार में भी वित्त मंत्रालय था, अब भी वित्त मंत्रालय है। इसके अलावा उनके पास कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है। वह महिला मंत्रियों में सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। जबकि मंत्रिमंडल में शामिल हुईं रक्षा खडसे सबसे युवा महिला मंत्री हैं। वह युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाई गई है।

अन्नपूर्णा देवी पहले आरजेडी में थीं, बाद में वह बीजेपी में शामिल हुईं

झारखंड की कोडरमा सीट से जीतकर आईं अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। वह पहले आरजेडी में थीं। पांच साल पहले वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

Advertisement

शोभा करंदलाजे पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं

कर्नाटक से निर्वाचित बीजेपी की महिला सांसद शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। पिछली सरकार में वह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय भी संभालती थीं।

रक्षा खडसे 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनी थीं

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे युवा मंत्री के रूप में रक्षा खडसे शामिल की गई हैं। उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। 37 साल की रक्षा ने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। खडसे मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं। उनकी शादी निखिल खडसे से हुई थी। निखिल ने साल 2013 में खुद को गोली मार ली थी।

Advertisement

अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल तीसरी बार सांसद बनी हैं

यूपी की मिर्जापुर सीट से चुनकर लोकसभा में पहुंची अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह अपना दल (सोनेलाल) की नेता वह तीसरी बार सांसद चुनी गई हैं और तीनों बार मंत्री बनाई गई हैं।

एमपी की धार से सांसद सावित्री ठाकुर को महिला विकास विभाग मिला है

मध्य प्रदेश के धार लोकसभा सीट से दो लाख से अधिक वोटों से जीतने वालीं सांसद सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार मिला है। वह संघ कार्यकर्ता रही हैं और बचपन से इसमें उनका जुड़ाव रहा है।

गुजरात की निमूबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले की मंत्री बनाई गई हैं

गुजरात से लोकसभा सांसद चुनी गईं निमूबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाई गई हैं। बीजेपी सांसद निमूबेन बंभानिया को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उमेश मकवाना को 4.55 लाख मतों के बड़े अंतर से हराया है। वे 2009-10 और 2015-18 के बीच भावनगर की मेयर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

इससे पहले रविवार 9 जून को मोदी सरकार 3.0 ने शपथ। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ। कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ। इसके अलावा पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। 72 मंत्रियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। अब जब विभागों का बंटवारा हो गया है तो आइये जानते हैं कि महिलाओं में किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?

Advertisement
Tags :
Cabinet MinisterWomenलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement