scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कांग्रेस के हरियाणा फतह के सपने पर पानी फेरेगी AAP? प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने मीटिंग के बाद कहा कि हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं ने आज दिल्ली में संदीप पाठक के साथ बैठक की।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 21:08 IST
कांग्रेस के हरियाणा फतह के सपने पर पानी फेरेगी aap  प्रदेश अध्यक्ष बोले  हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम
आम आदमी पार्टी के नेताओं की मीटिंग। (इमेज-एक्स/@AAPHaryana)
Advertisement

Haryana Vidhan Sabha Chunav: कांग्रेस पार्टी के साथ अलायंस के तहत आम आदमी पार्टी ने लोकसभा इलेक्शन लड़ा था। हालांकि, दिल्ली के बाद अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव में दोनों की राहें जुदा होती हुई नजर आ रही हैं। आप विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि हरियाणा प्रदेश इकाई सभी 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है।

Advertisement

बुधवार को दिल्ली में आप के ऑफिस में आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अधिकारियों ने संगठन मंत्री संदीप पाठक के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक लंबी मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद ही सुशील गुप्ता ने कहा कि आप 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। पार्टी अपने आप को हर एक बूथ पर मजबूत करने में जुटी हुई है। हालांकि, आखिरी फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है और वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

Advertisement

हम दिल्ली और पंजाब के काम पर मांगेंगे वोट- सुशील गुप्ता

लोकसभा की तर्ज पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के सवाल पर AAP नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि देखना होगा कि समय और परिस्थिति क्या करती हैं। लेकिन आज की तारीख में हमारी एक ही चाहत है कि हरियाणा की 90 विधानसभा मजबूत हो और आम आदमी पार्टी का नेतृत्व 90 सीटों पर ताल ठोकें। हमारी इच्छा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार ही बने। हम दिल्ली और पंजाब में हमारे द्वारा किए गए काम का हरियाणा में प्रचार करेंगे।

हम अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे- आप नेता

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने मीटिंग के बाद कहा कि हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं ने आज दिल्ली में संदीप पाठक के साथ बैठक की। बैठक के दौरान हमने हरियाणा चुनाव के लिए अपने अभियान और रणनीति पर चर्चा की। पार्टी ने हमें राज्य नेतृत्व को हर एक बूथ के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने का निर्देश दिया है। हम अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और हरियाणा में सरकार बनाएंगे। सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्दी ही जेल से बाहर आएंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो