scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

हरियाणा में राम लगाएंगे बीजेपी की नैया पार? अयोध्या पहुंचे नायब सिंह सैनी, यूपी सरकार से करेंगे ये डिमांड

Haryana Vidhansabha Chunav: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने साथियों के साथ सोमवार को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
अयोध्या | Updated: June 24, 2024 20:11 IST
हरियाणा में राम लगाएंगे बीजेपी की नैया पार  अयोध्या पहुंचे नायब सिंह सैनी  यूपी सरकार से करेंगे ये डिमांड
नायब सैनी ने साथी विधायकों के साथ किए रामलला के दर्शन (PTI)
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को अपने 13 मंत्रियों और करीब इतने ही विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। रामलला के दर्शन के बाद नायब सिंह सैनी ने मीडिया से कहा कि वो अयोध्या में गेस्ट हाउस खोलने के लिए यूपी सरकार से संपर्क करेंगे। नायब सिंह सैनी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे नेताओं में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता भी शामिल थे।

भगवान राम के दर्शन करने के बाद नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रामलला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता के दर्शन किए। उन्होंने कहा, "भगवान राम हमारी मर्यादा और नैतिकता के मानक हैं। मैं राम राज्य के आदर्शों, मर्यादाओं और गुणों के साथ हरियाणा के लोगों की सेवा में लगा रहूंगा। रामलला की कृपा से ही हमें यह संकल्प और आशीर्वाद मिला है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि भगवान राम से उन्होंने पूरे हरियाणा की समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अयोध्या में एक गेस्ट हाउस खोलने के लिए यूपी सरकार सरकार को अप्रोच करेंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार विभिन्न राज्यों द्वारा अयोध्या में गेस्ट हाउस खोलने के लिए स्कीम लेकर आई है। कई राज्यों ने जमीन के लिए अप्लाई भी किया है। हम भी धर्म नगरी अयोध्या में गेस्ट हाउस के लिए अप्लाई करेंगे।

हरियाणा सरकार अपने राज्य के लोगों को करवा रही रामलला के दर्शन

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए चीफ मिनिस्टर तीर्थ दर्शन स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत हरियाणा से श्रद्धालु स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या में रामलाल के दर्शन के लिए भेजे जा रहे हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के कई शहरों से अयोध्या के लिए बसें रवाना कर चुके हैं। इन बसों में हरियाणा सरकार साठ साल से ज्यादा उम्र के ऐसे श्रद्धालुओं को फ्री तीर्थ यात्रा करवा रही है, जिनकी वार्षिक आठ एक लाख 80 हजार रुपये से कम है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो