scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

UP: मुस्लिम बहुल्य संभल में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, जानिए तीसरे चरण में कहां डाले गए कितने वोट

Lok Sabha Elections 2024: मंगलवार को यूपी की दस लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इनमें मैनपुरी लोकसभा सीट शामिल है। यह सपा का अभेद किला माना जाती है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
May 07, 2024 21:52 IST
up  मुस्लिम बहुल्य संभल में हुआ सबसे ज्यादा मतदान  जानिए तीसरे चरण में कहां डाले गए कितने वोट
यूपी तीसरा चरण: संभल में सबसे ज्यादा मतदान (PTI- प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement

मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की दस लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। चुनाव आयोग की 'टर्नआउट एप' के अनुसार, तीसरे चरण में यूपी में करीब 57.34% मतदान हुआ। यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मंगलवार को वोट डाले गए, उनमें मतदान के मामले में सबसे आगे मुस्लिम बहुल्य संभल लोकसभा सीट रही। संभल लोकसभा सीट की कुल 62.81% वोट डाले गए।

संभल के अलावा तीसरे चरण में किसी अन्य सीट पर 60 फीसदी से ज्यादा मतदान नहीं हुआ। शाम साढ़े नौ बजे 'टर्नआउट एप' पर दी गई जानकारी के अनुसार, एटा लोकसभा सीट पर 59.17% वोट डाले गए। इसके अलावा फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर 58.22% मतदान हुआ। इन दोनों ही सीटों को पिछली बार बीजेपी ने जीता था। यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है।

Advertisement

मैनपुरी में कितने वोट डाले गए?

सपा के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट पर 58.59% वोट डाले गए। यहां से इस बार डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के जयवीर सिंह से है। इसके अलावा आगरा लोकसभा सीट पर 53.99%, आंवला लोकसभा सीट पर 57.08%, बदायूं लोकसभा सीट पर 54.05% वोटिंग हुई। बदायूं लोकसभा सीट पर सपा के आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी के गढ़ बरेली लोकसभा सीट पर 57.88%, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 57.09%, हाथरस लोकसभा सीट पर 55.36% वोट डाले गए। इन तीनों ही लोकसभा सीटों पर पिछली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने इस बार बरेली और हाथरस लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदले थे जबकि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर राजकुमार चाहर पर दांव लगाया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो