scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Tripura Assembly Election 2023: इन सीटों पर रहेगी नजर, त्रिकोणीय मुकाबले के बन रहे आसार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों से शांति और मतदान के लिए मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोग बदलाव चाहते हैं। इस बार जनता बदलाव के लिए मतदान केंद्रों पर उमड़ रही है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: shruti srivastava
Updated: February 16, 2023 12:11 IST
tripura assembly election 2023  इन सीटों पर रहेगी नजर  त्रिकोणीय मुकाबले के बन रहे आसार
त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला। (source- ANI)
Advertisement

Tripura Election 2023: त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर गुरुवार (16 फरवरी 2023) को मतदान शुरू हो गया है। इस बार अलग-अलग पार्टियों से 20 महिलाओं समेत कुल 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में 13.53 लाख महिलाओं समेत कुल 28.13 लाख मतदाता वोट डालेंगे। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में वाम दलों और कांग्रेस के हाथ मिलाने से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलेगी और टिपरा मोथा भी कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है।

BJP ने 55 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि आईपीएफटी छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वाम मोर्चा 47 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तृणमूल कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 58 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

Advertisement

सीएम मानिक साहा के खिलाफ कांग्रेस के आशीष कुमार साहा मैदान में

मुख्यमंत्री मानिक साहा नगर बोरोदावली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने आशीष कुमार साहा को मैदान में उतारा है। चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य बनमालीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। माकपा के राज्य महासचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

धनपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक मैदान में

बीजेपी ने धनपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को मैदान में उतारा है। भौमिक केंद्रीय मंत्री बनने वाली त्रिपुरा की पहली और पूर्वोत्तर की दूसरी महिला हैं। टिपरा मोथा ने इस सीट पर भौमिक के खिलाफ अमिय दयाल नोतिया को उतारा है। बीजेपी ने राधाकिशोरपुर सीट से मौजूदा विधायक प्रणजीत सिंह रॉय को मैदान में उतारा है। उन्हें सीपीआई-एमएल के पार्थ कर्मकार के खिलाफ खड़ा किया गया है।

Advertisement

अगरतला में बीजेपी के पापिया दत्ता का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन से होगा। करबुक में माकपा उम्मीदवार प्रियामणि देबबर्मा भाजपा के आशिम त्रिपुरा और टिपरा मोथा के संजय माणिक के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो