होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव! जानिए कब भर सकते हैं नामांकन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, वे एक मई को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अब राहुल ने मन बना लिया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: April 25, 2024 09:28 IST
राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ी खबर
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, वे एक मई को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अब राहुल ने मन बना लिया है। इसके ऊपर कहा जा रहा है कि रायबरेली से भी प्रियंका गांधी मैदान में उतर सकती हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों अमेठी और रायबरेली में 26 अप्रैल से नामांकन दाखिल होना शुरू हो जाएगा। ऐसी खबर है कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद दोनो नेता अपनी-अपनी सीट से नामांकन भर सकते हैं। अगर ऐसा हो जाता है तो ये अपने आप में चुनाव की सबसे बड़ी खबर होगी क्योंकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए यही दो सीटें जरूरी है।

Advertisement

कांग्रेस के लिए अभी तक अमेठी और रायबरेली ही बड़ी सिरदर्दी बनी हुई थी, यहां से किसी भी प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो पा रहा था। कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही थी कि राहुल और प्रियंका को मनाया जाए, अब लगता है कि बात बन चुकी है। दोनों नेता सबसे बड़े रण में चुनावी मैदान में संघर्ष करते दिखने वाले हैं। अमेठी से तो पिछली बार राहुल गांधी चुनाव हार गए थे, उन्हें स्मृति ईरानी ने पराजित कर दिया था। वहीं प्रियंका गांधी का तो ये इलेक्शन डेब्यू होगा, उन्होंने इससे पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

Advertisement

बीजेपी ने तो इस बार फिर अमेठी से स्मृति ईरानी को उतार रखा है। पिछली बार उन्होंने एक कड़े मुकाबले में राहुल गांधी को हरा दिया था, अब फिर दोनों के बीच ही मुकाबल संभव है। उस स्थिति में ये सीट ना बीजेपी के लिए आसान रहने वाली है और ना ही कांग्रेस को एकतरफा जीत की उम्मीद होगी। वैसे अमेठी में जमीन की स्थिति ऐसी है जहां पर राहुल गांधी का क्षेत्र में कम आना एक बड़ा मुद्दा है। बीजेपी तो जोर देकर कह रही है कि राहुल वायनाड जा चुके हैं, उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं। दूसरी तरफ आज भी गांधी परिवार के नाम पर कांग्रेस अमेठी में अपनी दावेदारी पेश कर रही है।

Advertisement
Tags :
लोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।