scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Firozpur Lok Sabha Seat: इस सीट पर केजरीवाल का विधायक कर रहा अपने पिता के खिलाफ प्रचार, किसी को नहीं समझ आ रहा क्या होगा

Punjab Lok Sabha Chunav: पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट पाकिस्तान सीमा से सटी हुई है। यह शिरोमणि अकाली दल के गढ़ के रूप में मशहूर है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
चंडीगढ़ | Updated: May 26, 2024 12:27 IST
firozpur lok sabha seat  इस सीट पर केजरीवाल का विधायक कर रहा अपने पिता के खिलाफ प्रचार  किसी को नहीं समझ आ रहा क्या होगा
फिरोजपुर लोकसभा सीट पर 29 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव (jansatta)
Advertisement

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को वोट डाले जाएंगे। पंजाब की हर लोकसभा सीट पर तकरीबन चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। लेकिन यहां की फिरोजपुर लोकसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले के साथ-साथ पिता और पुत्र के बीच रोचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

Advertisement

फिरोजपुर लोकसभा सीट स पर बीएसपी ने जलालाबाद से आम आदमी पार्टी ेक विधायक जगदीप सिंह के पिता सुरिंदर कंबोज को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है। आम आदमी पार्टी ने यहां जगदीप काका बराड़ को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में यहां आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप सिंह को अपने पिता के खिलाफ ही प्रचार करना पड़ रहा है।

Advertisement

स्थानीय जानकारों की मानें तो अब फिरोजपुर लोकसभा सीट पर बीएसपी का खास जनाधार नहीं है, ऐसे में बसपा प्रत्याशी के यहां से जीतने की संभावनाएं कम ही हैं। यहां कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं।

पंजाब में बदले राजनीतिक माहौल में हो रहे लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला किन दो पार्टियों या प्रत्याशियों के बीच है, यह कहना बेहद मुश्किल है। ऐसा ही कुछ माहौल फिरोजपुर लोकसभा सीट का है। इस सीट को शिरोमणि अकाली दल का गढ़ माना जाता है। यह SAD - बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव जीतती रही है।

29 प्रत्याशियों में ये प्रमुख उम्मीदवार

इस बार फिरोजपुर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने यहां से तीन बार सांसद रहे जोरा सिंह मान के बेटे नरदेव सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के शेर सिंह घुबाया (पूर्व में अकाली दल से फिरोजपुर के सांसद रहे), आम आदमी पार्टी के जगदीप काका बराड़ और बीजेपी के शूटर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी से है। यहां SAD (A) ने गुरचरण सिंह भुल्लर को चुनाव मैदान में उतारा है।

Advertisement

दो बार बसपा जीत चुकी है यहां चुनाव

फिरोजपुर लोकसभा सीट पर दो बार बसपा भी परचम फहरा चुकी है। यहां साल 1992 और साल 1996 में बीएसपी के मोहन सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद यहां लगातार शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी जीतते रहे। बात बीते दो चुनावों की करें तो यहां अकाली दल (बीजेपी के समर्थन से) विजय हुआ।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। इस सीट पर उन्हें 633427 वोट हासिल हुए जबकि उनके सामने चुनाव लड़े कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 4,34,577 मत मिले। इस चुनाव में यहां आम आदमी पार्टी महज 31,872 वोट हासिल कर सकी। आप ने पिछले चुनाव में यहां हरजिंदर सिंह काका को प्रत्याशी बनाया था।

लोकसभा चुनाव 2014 में फिरोजपुर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने शेर सिंह घुबाया को प्रत्याशी बनाया था। उन्हें 4,87,932 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस पार्टी के सुनील जाखड़ को 4,56,512 वोट ही हासिल हुए। सुनील जाखड़ इस समय पंजाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सतनाम पॉल काम्बोज को 1,13,412 वोट हासिल हुए

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो