होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'अमृतपाल जीता तो हमें छोड़ना पड़ेगा पंजाब', बीजेपी प्रत्याशी ने जताई चिंता, लोगों से की यह अपील

अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में है और पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय  उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में भी है। अमृतपाल सिंह को NSA के तहत मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस ने 23 अप्रैल को मोगा से गिरफ्तार किया था।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: May 20, 2024 17:39 IST
वनीत सिंह बिट्टू ने अमृतपाल सिंह पर उठाए हैं सवाल (Photo : PTI)
Advertisement

पंजाब में लुधियाना लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर सियासी हमला किया है।  बीजेपी नेता ने कहा कि अमृतपाल सिंह लोकसभा जीत गया तो वह शांति पसंद लोगों को पंजाब में नहीं रहने देगा। 

अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में है और पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय  उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में भी है। अमृतपाल सिंह को NSA के तहत मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस ने 23 अप्रैल 2023 को मोगा से गिरफ्तार किया था।

Advertisement

क्या बोले रवनीत सिंह बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे हैं लेकिन पिछले दिनों वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। लुधियाना में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा, “इस बार पंजाब के लोगों को फैसला करना है। क्या आप पंजाब में शांति लाने के लिए अपनी जान देने वाले बेअंत सिंह के परिवार का समर्थन करेंगे या अमृतपाल सिंह जैसे लोगों का समर्थन करेंगे।"

रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे कहा,"जो लोग पंजाब को तोड़ना चाहते हैं वे अमृतपाल को जिताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगर वह जीत गया तो हमें पंजाब छोड़ना होगा। वो सांसद बन गया तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या होगी। यह चुनाव एक फैसला है जो शांतिप्रिय पंजाबियों को लेने है। पंजाब में रहना है तो मोदी को वोट दो और अगर नहीं तो अमृतपाल जैसे लोगों को वोट दो जो हमारे जैसे लोगों को पंजाब में नहीं रहने देंगे। वह उन लोगों को पंजाब में नहीं रहने देंगे जो शांति और भाईचारा पसंद करते हैं।"

Advertisement

अमृतपाल सिंह के चुनाव लड़ने पर उठाया सवाल

बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने इस बात पर सवाल उठाया कि अमृतपाल सिंह का नामांकन कैसे स्वीकार कर लिया गया है और वह पाकिस्तान सीमा के पास एक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है। बिट्टू ने कहा,"बड़ी मुश्किल से हम पंजाब में शांति वापस लाए हैं। हमें यह तय करना होगा कि फिरसे ऐसा महौल ना बन पाए।

Advertisement
Tags :
amritpal-singhRavneet Bittuलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement