scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में छह पूर्व CM बने केंद्रीय मंत्री, देखें किसे मिला कौन सा विभाग

सभी छह मुख्यमंत्रियों ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण किया। सोमवार को इनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 11, 2024 07:20 IST
modi cabinet 2024  मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में छह पूर्व cm बने केंद्रीय मंत्री  देखें किसे मिला कौन सा विभाग
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री बनाए गये पूर्व मुख्यमंत्री। (फाइल फोटो)
Advertisement

मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद में छह पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी गई है। इनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी शामिल हैं।

Advertisement

पांच पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी से हैं, एक जेडीएस और HAM के नेता हैं

इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल (सेक्युलर) और जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) से हैं। सभी छह मुख्यमंत्रियों ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण किया। सोमवार को इनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

Advertisement

बिहार के जीतन राम मांझी पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाए गये हैं

राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय है। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री थे। दूसरे कार्यकाल में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें फिर रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय एवं किसान ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। जीतन राम मांझी को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय सौंपा गया है। मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट और शिपिंग का पुराना मंत्रालय दिया गया है। एचडी कुमारस्वामी को उद्योग मंत्रालय एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली तीसरी सरकार में अधिकतर प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों ने पिछली बीजेपी सरकार में उनके पास रहे विभागों को बरकरार रखा है। बीजेपी के अमित शाह ने गृह और सहकारिता मंत्रालय पहले भी संभाले थे, इस बार भी उसे ही बरकरार रखा है। पिछली सरकार में भी वे गृह और सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह छह साल तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।

Advertisement

नितिन गडकरी के पास सड़क और राजमार्ग मंत्रालय बनाए रखा गया है। अपने शुरुआती दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे गडकरी को जैव ईंधन के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए जाना जाता है। वह भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में वित्त और कॉरपोरेट मामलों का जिम्मा संभाल रहीं निर्मला सीतारण के पास पिछली सरकार में भी ये मंत्रालय थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो