होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनटी20 विश्व कप
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'जब देश पर संकट आता राहुल गांधी भाग जाते…', चंडीगढ़ में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता पर किया करारा हमला

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कोरोना का संकट आया था, तब हम एक करोड़ से अधिक प्रवासियों को उत्तर प्रदेश लेकर आए थे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: May 20, 2024 14:36 IST
योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां पर बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन के पक्ष में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। संजय टंडन का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी से है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी रहे।

राहुल गांधी पर योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी देश में कोई संकट आता है, राहुल गांधी सबसे पहले देश छोड़कर भाग जाते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता दी है।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब देश में कोरोना काल आया था, उस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता, नेता सभी सड़कों पर थे और गांव में जाते थे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सेवा ही धर्म है, जबकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कभी चंडीगढ़ नहीं आए, किसी गांव में नहीं दिखे।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि जब कोरोना का संकट आया था, तब हमने एक करोड़ से अधिक प्रवासियों को उत्तर प्रदेश लाया था। उन्होंने कहा कि हमने 14 हजार से अधिक बसें लगाई थी और सबको उत्तर प्रदेश लाया, लेकिन कांग्रेस नेता नहीं दिख रहे थे।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम दिल्ली से 100 पैसा भेजते हैं और जनता तक 15 पैसा ही पहुंचता है। यानी 85 पैसा कांग्रेस के दलाल खा जाते थे। लेकिन मोदी जी दिल्ली से 100 पैसा भेजते हैं तो पूरा 100 पैसा गरीबों तक पहुंचता है क्योंकि उन्होंने सबके खाते खुलवा दिए।"

मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा, "मोदी जी के शासन में 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का फायदा मिल रहा है जबकि कांग्रेस के समय में किसान आत्महत्या करता था। 12 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ से अधिक घरों में उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर पहुंच चुका है।"

Advertisement
Tags :
Rahul GandhiYogi Adityanathलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement