scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

UP First Phase Voting: सहारनपुर में सबसे अधिक तो रामपुर में सबसे कम वोटिंग, जानिए यूपी की 8 सीटों से हर बड़ी अपडेट

यूपी की कैराना, सहारनपुर, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है।
Written by: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: April 19, 2024 16:47 IST
up first phase voting  सहारनपुर में सबसे अधिक तो रामपुर में सबसे कम वोटिंग  जानिए यूपी की 8 सीटों से हर बड़ी अपडेट
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। (PTI PHOTO)
Advertisement

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। यूपी की कैराना, सहारनपुर, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक उत्तर प्रदेश में 47.44 फीसदी वोटिंग हुई है।

जानिए यूपी की 8 लोकसभा सीटों से बड़े अपडेट

कैराना लोकसभा सीट

कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप चौधरी और समाजवादी पार्टी की इकरा हसन के बीच सीधा मुकाबला है। ये सीट जाट, गुर्जर और मुस्लिम बहुल मानी जाती है। सुबह 11 बजे तक कैराना लोकसभा सीट पर 48.92% मतदान हुआ है।

Advertisement

नगीना लोकसभा सीट

नगीना लोकसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है। इस सीट बीजेपी के ओम कुमार, सपा के मनोज कुमार, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद और बसपा के सुरेन्द्र पाल के बीच मुकाबला है। सुबह 11 बजे तक नगीना लोकसभा सीट पर 48.15% मतदान हुआ है।

सहारनपुर लोकसभा सीट

सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा, कांग्रेस के इमरान मसूद और बसपा के माजिद अली के बीच सीधा मुकाबला है। यह सीट मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। सुबह 11 बजे तक सहारनपुर लोकसभा सीट पर 53.31% मतदान हुआ है।

Advertisement

बिजनौर लोकसभा सीट

बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल आरएलडी के चंदन चौहान, समाजवादी पार्टी से दीपक सैनी और बसपा के बृजेंद्र सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। यह सीट जाट और मुस्लिम बहुल सीट है। सुबह 11 बजे तक बिजनौर लोकसभा सीट पर 45.70% मतदान हुआ है।

Advertisement

पीलीभीत लोकसभा सीट

पीलीभीत लोकसभा सीट पर बीजेपी के जितिन प्रसाद, सपा के भगवत शरण गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खान के बीच में सीधा मुकाबला है। यह सीट ब्राह्मण और मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। बीजेपी ने इस सीट से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। सुबह 11 बजे तक पीलीभीत लोकसभा सीट पर 49.06% मतदान हुआ है।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर मुकाबला इस बार दिलचस्प है। यहां से बीजेपी ने संजीव बालियान तो सपा ने हरेंद्र मलिक और बसपा ने दारा सिंह प्रजापति को मैदान में उतारा है। यह सीट जाट और मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। सुबह 11 बजे तक मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 45.18% मतदान हुआ है।

मुरादाबाद लोकसभा सीट

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने सांसद एसटी हसन का टिकट काट दिया। उनकी जगह सपा ने रुचि वीरा को उतारा है तो वहीं भाजपा ने सर्वेश सिंह और बसपा ने इरफान सैफी को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। सुबह 11 बजे तक मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 46.28% मतदान हुआ है।

रामपुर लोकसभा सीट

रामपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। यहां से भाजपा ने अपने सांसद घनश्याम लोधी को उतारा है। तो वहीं समाजवादी पार्टी ने इमाम मोहिबल्लाह को उतारा है जबकि बसपा ने जीशान खान को मैदान में उतार दिया है। बताया जा रहा है कि आजम समर्थक सपा के उम्मीदवार से नाराज हैं। सुबह 11 बजे तक रामपुर लोकसभा सीट पर 42.77% मतदान हुआ है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो