scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Exit Poll vs Opinion Poll: एग्जिट और ओपिनियन पोल में क्या है अंतर? जानें कैसे कलेक्ट किया जाता है डाटा

Lok Sabha Election 2024, Exit Poll vs Opinion Poll: 1 जून को शाम 6 बजे के बाद जैसे ही वोटिंग खत्म होगी, उसके बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।
Written by: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 07:24 IST
exit poll vs opinion poll  एग्जिट और ओपिनियन पोल में क्या है अंतर  जानें कैसे कलेक्ट किया जाता है डाटा
1 जून को लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आएंगे।
Advertisement

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। वहीं इसके बाद मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और 4 जून को वोटों की गिनती होगी। 1 जून को शाम 6 बजे के बाद जैसे ही वोटिंग खत्म होगी, उसके बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल बताते हैं कि देश में किस पार्टी की सरकार बनने की संभावना सबसे अधिक है।

Advertisement

अब देश में लोग एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। लोगों के मन में होता है कि ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या अंतर होता है? कई लोग तो उसे एक ही मान लेते हैं लेकिन दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर होता है।

Advertisement

क्या होता है ओपिनियन पोल?

ओपिनियन पोल मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले जारी किया जाता है। यह एक तरीके से प्री पोल सर्वे होता है, जो बताता है कि देश के लोगों का मूड क्या है? कई बार तो ऐसा होता है कि ओपिनियन पोल के बाद ही पार्टी टिकट बंटवारे पर फैसला लेती है। ओपिनियन पोल बताता है कि देश में लोगों का मूड किस राजनीतिक दल की तरफ अधिक है और लोग अपने नेता के तौर पर किसे देखना चाहते हैं?

जानें क्या होता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल किसी भी सीट पर चुनाव खत्म होने के बाद मतदाताओं से पूछ कर किया जाता है। जब भी वोटर पोलिंग बूथ से वोट देकर निकलता है, उसके बाद उसकी राय पूछी जाती है कि उसने किस उम्मीदवार और किन मुद्दों पर वोट दिया है। एग्जिट पोल के दौरान डाटा को कास्ट वाइज भी कलेक्ट किया जाता है और इसके बाद इसका एनालिसिस किया जाता है। यह सब डेटा कलेक्ट करने के बाद बताया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुकाबले एग्जिट पोल का सैंपल साइज बड़ा होता है।

Advertisement

एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के बीच अंतर

अगर हम एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के बीच के बड़े अंतर की बात करें, तो यह समय का होता है। ओपिनियन पोल मतदाताओं की पसंद जानने के लिए किए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल यह जानने के लिए किया जाता है कि वोटर ने किसे वोट किया है। आमतौर पर एग्जिट पोल न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसियां करती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो