scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने 72 दिन में कीं 148 जनसभाएं

प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक लोकसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 22 जनसभाएं की हैं। मोदी खुद उत्तर प्रदेश की वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र में एक रैली, एक रोड शो और एक महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं।
Written by: सुशील राघव | Edited By: Bishwa Nath Jha
नई दिल्ली | Updated: May 30, 2024 12:13 IST
लोकसभा चुनाव  प्रधानमंत्री मोदी ने 72 दिन में कीं 148 जनसभाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो -(इंडियन एक्सप्रेस)।
Advertisement

निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान घोषणा की। इसके अगले दिन से सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव प्रचार की आंध्र प्रदेश के पालनाडु में रैली को संबोधित करके चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तब से 29 मई तक प्रधानमंत्री 148 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। 72 दिन की इस अवधि में प्रधानमंत्री ने औसतन प्रतिदिन दो रैलियों को संबोधित किया।

Advertisement

भाजपा की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मोदी ने करीब 15 रैलियां फरवरी और मार्च में चुनाव की घोषणा से पहले की थी। मोदी ने अब तक आठ रोड शो भी किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 के चुनाव के दौरान 142 जनसभाओं को संबोधित किया था। अब तक लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान हो चुका है।

Advertisement

सातवें व अंतिम चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। इस चरण के मतदान से पहले 30 मई को चुनाव प्रचार थम जाएगा। यानी चुनाव प्रचार करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पास एक दिन और शेष (30 मई) है। भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री 29 मई को पश्चिम बंगाल में एक और ओड़ीशा में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक लोकसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 22 जनसभाएं की हैं। मोदी खुद उत्तर प्रदेश की वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र में एक रैली, एक रोड शो और एक महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा का दक्षिण के चार राज्यों पर विशेष ध्यान रहा है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने भी कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर भी विशेष ध्यान दिया है। इन पांच राज्यों में प्रधानमंत्री ने कुल मिलाकर 33 रैलियां की हैं। उन्होंने सबसे अधिक दस रैली कर्नाटक में कीं, नौ रैली तेलंगाना में, छह रैली तमिलनाडु में, पांच रैली आंध्र प्रदेश में और तीन रैली केरल में कीं।

Advertisement

इन पांचों राज्य में कुल 119 लोकसभा की सीट हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बिहार और महाराष्ट्र में 16 रैलियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने 20 रैलियों को पश्चिम बंगाल में संबोधित किया। मोदी ने आठ रोड शो भी किए जिनमें से चार दक्षिण के राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में किए। एक-एक रोड शो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और ओड़ीशा में किया।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो