scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Lok Sabha Elections: गोड्डा से भी चुनावी रण में उतरे निशिकांत दुबे, जानें कैसा रहा उनका सियासी इतिहास

Nishikant Dubey Biography in Hindi: निशिकांत दुबे को ने पिछली बार बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: March 23, 2024 17:45 IST
lok sabha elections  गोड्डा से भी चुनावी रण में उतरे निशिकांत दुबे  जानें कैसा रहा उनका सियासी इतिहास
Nishikant Dubey: बेहद दिलचस्प है गोड्डा सीट का सियासी गणित (सोर्स - PTI)
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा अपने उफान पर है। एक तरफ जहां चुनाव आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है तो दूसरी ओर राजनीतिक दल लगातार अपने प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। बीजेपी ने भी अप्रत्याशियों की चार लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में ही बीजेपी के दिग्गज नेता निशिकांत दुबे का भी नाम था। उन्हें बीजेपी ने एक बार फिर से गोड्डा लोकसभा सीट से सियासी मैदान में उतारा है।

Advertisement

खास बात यह है कि निशिकांत दुबे इस सीट से पहले भी तीन बार चुनाव जीत चुके हैं, जो उनके सियासी रसूख को दर्शाता है। अगर निशिकांत दुबे को इस सीट से विपक्षी दलों को हराना है, तो फिर ज्यादा जोर लगाना होगा, क्योंकि निशिकांत दुबे ने गोड्डा सीट को अपना गढ़ बना लिया है, जबकि पहले गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा रहता था।

Advertisement

गोड्डा लोकसभा सीट की बात करें तो यह क्षेत्र देवघर और दुमका जिलों में फैला है। यह क्षेत्र अपनी कोयला खदानों के लिए देश में ज्यादा प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र को सुंदर नदी की वजह से भी जाना जाता है। यहां ललमटिया कोयला खदान पूरे एशिया में प्रसिद्ध है।

सातवें चरण में होगा मतदान

गोड्डा लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर 1 जून को सातवें चरण के तहत मतदान होगा और सभी के नतीजे एक साथ चार जून को चुनाव आयोग द्वारा घोषित करेगा। 2009 में निशिकांत दुबे पहली बाहर सांसद बने थे। उन्हें 1 लाख 80 हजार वोट मिले थे। 2014 में में उन्हें 3 लाख 60 हजार वोट मिला था। पिछले चुनावों की बात की जाए तो उन्हें 6 लाख 40 हजार वोट मिले थे।

Advertisement

Also Read
Advertisement

अभी भी यह सवाल है कि आखिर निशिकांत दुबे के सामने किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा। जिन दो नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें प्रदीप यादव और दीपिका पांडे का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

खबरें हैं कि महागठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस अपने पास ही रखेगी, जिसके चलते ही दोनों ही विधायकों का नाम टिकट के लिए सबसे ज्यादा चर्चित है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो