होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Wayanad Lok Sabha Chunav Result 2024: वायनाड से राहुल गांधी को मिली एकतरफा जीत, CPI के एनी राजा को 3 लाख से ज्यादा वोटों हराया

Lok Sabha Election 2024 Result Wayanad Constituency: वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगातार दूसरी बार जीत मिली है। उनको 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत मिली है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 18:21 IST
RAHUL GANDHI
Advertisement

Wayanad Lok Sabha Chunav Result 2024: देश में हुए आम चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। देश की सबसे हॉटसीट वायनाड से राहुल गांधी को धमाकेदार जीत मिली है। उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार एन राजा को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। काउंटिंग के शुरुआती रुझानों के समय से ही राहुल गांधी आगे चल रहे थे। राहुल गांधी को 6,474,45 वोट मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं सीपीआई उम्मीदवार एन राजा को 283023 वोट मिला है। राहुल गांधी ने एन राजा को 3,64,422 वोटों से हराया है। पिछले लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज करने वाले राहुल गांधी इस बार भी वहीं रिकॉर्ड दोहराया है। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी के सुरेंद्रन को 1,41,045 वोट मिला है।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here

Advertisement

वायनाड में 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो राहुल गांधी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। उस चुनाव में उन्होंने 706367 वोट हासिल किए थे जो 64.7% रहा। वही दूसरी तरफ लेफ्ट के उम्मीदवार पीपी सुनीर रहे जिन्हें मात्र 274597 वोट हासिल हुए, यानी कि राहुल गांधी ने एक ऐतिहासिक अंतर से वो सीट अपने नाम की थी।

लोकसभा चुनाव 2014 परिणाम (Loksabha Election 2014 Results)

पार्टीप्रत्याशीवोट
कांग्रेसएमआई शनावास377035
लेफ्टसथ्यन मोकरी 356165

2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो तब भी कांग्रेस के ही एमआई शनावास ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में उन्हें 377035 वोट मिले थे, यानी कि 41.2% वोट। उस चुनाव में उनका मुकाबला लेफ्ट के सथ्यन मोकरी से था जिन्होंने 356165 वोट हासिल किए थे। उस चुनाव में जीत का अंतर ज्यादा बड़ा नहीं था और मुकाबला करीबी रहा। लेकिन 2019 में राहुल गांधी के उतरने से मिजाज बदला था और कांग्रेस ने काफी आसानी से वायानड सीट अपने खाते में की।

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम (Loksabha Election 2019 Results)

पार्टीप्रत्याशीवोट
कांग्रेसराहुल गांधी706367
लेफ्टपीपी सुनीर 274597

वायनाड सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर 40 फीसदी के करीब मुस्लिम वोटर हैं, वहीं 40 प्रतिशत ही हिंदू वोटर भी बैठते हैं। 20 फीसदी ईसाई भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। पिछड़े समाज का भी कुछ वोट इस सीट पर अपना प्रभाव रखता है। वैसे इस बार राहुल गांधी के लिए चुनौती ये है कि अगर हिंदू और मुस्लिम वोट बंटा तो उनकी चुनौती कुछ बढ़ सकती है।

Advertisement
Tags :
Lok Sabha Chunav Result 2024लोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement