scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024: वाराणसी से जीते पीएम मोदी, लगातार तीसरी बार बने सांसद

Lok Sabha Election 2024 Result Varanasi Constituency: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनावी मैदान में जीत हासिल की है। इस बार उनको टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अजय राय को उतारा था।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 20:49 IST
varanasi lok sabha chunav result 2024  वाराणसी से जीते पीएम मोदी  लगातार तीसरी बार बने सांसद
Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024: प्रधानमंत्री मोदी और अजय राय के बीच है जोरदार टक्कर
Advertisement

Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट के आज नतीजे आ रहे हैं। यहां शुरआती रुझानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीछे चल रहे थे। हालांकि अब उन्होंने फिर से यह सीट जीत ली है। पिछले दो बार से चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद के साथ ही देश के प्रधानमंत्री भी बने। इस बार हो रहे आम चुनाव में जहां भाजपा की ओर से पीएम मोदी चुनावी मैदान में थे तो वहीं कांग्रेस (सपा गठबंधन) की ओर से अजय राय चुनाव लड़ रहे थे। बसपा की ओर से सैयद नेयाज अली चुनावी समर में थे। अब तीसरी बार भी पीएम मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 152513 वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे। पीएम मोदी को कुल 6,12,970 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 4,60,457 वोट मिले।

Advertisement

वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जुटे थे। बीते दो चुनाओं में अजय राय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर शामिल हुए थे। दोनों बार उनको जहां बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दोनों बार प्रधानमंत्री मोदी बड़े अंतर से चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी अभी इस सीट से पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं।

Advertisement

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: तीसरी बार मोदी सरकार या इस बार कांग्रेस का बेड़ा पार? वोटों की गिनती शुरू

वाराणसी लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम (Varanasi Lok Sabha Election 2014 Result)

2014 के आम चुनाव में देश भर में मोदी की लहर चल रही थी। इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोदी को चुनावी टक्कर देने के लिए वाराणसी लोकसभा पहुंचे थे। केजरीवाल पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में थे। इस चुनाव में सपा ने कैलाश चौरसिया को उतारा था तो बसपा ने विजय प्रकाश जयसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे। जबकि कांग्रेस की ओर से अजय राय चुनावी मैदान में थे। लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो नरेंद्र मोदी को 5,81,022 वोट मिले थे। केजरीवाल को 2,09,238 वोट। अजय राय को 75,615 वोट। विजय जयसवाल को 60,579 वोट। कैलाश चौरसिया को 45,291 वोट मिले थे। नरेंद्र मोदी 3,71,784 वोटों से जीत दर्ज करते हुए वाराणसी से पहली बार सांसद बने थे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपानरेंद्र मोदी5,81,022
आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल2,09,238
कांग्रेसअजय राय75,615

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? मतगणना की तैयारियां पूरी

Advertisement

वाराणसी लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम (Varanasi Lok Sabha Election 2019 Result)

नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की कमान थी और वो वाराणसी के मौजूदा सांसद भी थे। 2019 के आम चुनाव में एकबार फिर वो चुनावी मैदान में थे। उनको चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा था। जबकि सपा ने शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। जब चुनाव परिणाम आया तो पता चला कि देश के प्रधानमंत्री मोदी पहले से भी ज्यादा मतों से विजयी हुए हैं। जहां 2014 में उनको 3,71,784 वोट से जीत मिली थी तो 2019 के चुनाव में उनको 4,79,505 मतों से जीत मिली। चुनाव में नरेंद्र मोदी को 6,74,664 वोट मिले। जबकि शालिनी यादव को 1,95,159 वोट कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीनरेंद्र मोदी6,74,664
सपा (बसपा से गठबंधन)शालिनी यादव1,95,159
कांग्रेसअजय राय1,52,548
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो