Thiruvananthapuram Lok Sabha Chunav Result 2024: तिरुवनंतपुरम सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से हारते-हारते बचे कांग्रेस के शशि थरूर, किसी तरह मामूली अंतर से मिली जीत
Thiruvananthapuram Lok Sabha Chunav Result 2024: देश की सबसे हॉट सीटों में से एक त्रिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम सामने आ गया है। यहां से मौजूदा सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर को जीत मिल है। हालांकि ये जीत उनको बहुत मेहनत के बाद मिली है। वोटों की काउंटिंग के समय केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर आगे चल रहे थे। कुछ देर बार फिर दोनों प्रत्याशी के बीच आगे-पीछे चलने का दौर शुरू हुआ। हालांकि अंततः शशि थरूर ने को महज 16,077 मिली है। यहां शशि थरूर को 3,58,155 वोट मिला जबकि राजीव चंद्रशेखर को 3,42,078 वोट मिला है। वहीं तीसरे नंबर पर रहे सीपीआई उम्मीदवार को पन्नियन रवीन्द्रन 2,47,648 वोट मिला है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
इस सीट पर अगर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो कांग्रेस के शशि थरूर ने बीजेपी के कुम्मनम राजशेखरन को 99,989 के बड़े अंतर से हरा दिया था। ये जरूर था कि बीजेपी के पास उस चुनाव सबरीमाला जैसा बड़ा मुद्दा था, लेकिन फिर भी जनता ने थरूर के चेहरे पर ज्यादा भरोसा जताया।
लोकसभा चुनाव 2014 परिणाम (Loksabha Election 2014 Results)
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
कांग्रेस | शशि थरूर | 2,97,806 |
बीजेपी | ओ राजागोपाल | 2,82,336 |
तिरुवनंतपुरम में शहरी, तटीय और ग्रामीण मतदाताओं का मिश्रण है। मतदाताओं में 68% हिंदू, 19% ईसाई और 13% मुस्लिम शामिल हैं। तीनों प्रमुख उम्मीदवार, थरूर, चंद्रशेखर और रवींद्रन, ऊंची जाति के नायर समुदाय से हैं, जो हिंदू मतदाताओं के बीच एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नायर समुदाय और नादर समुदाय सहित कुछ अल्पसंख्यक वर्गों को आम तौर पर तिरुवनंतपुरम में प्रमुख ताकत माना जाता है।
Andhra Pradesh Lok Sabha Seats Result 2024
केरल के 20 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक तिरुवनंतपुरम में 1980 से कांग्रेस का दबदबा रहा है। पिछले 44 साल में कांग्रेस के अलावा इस सीट से सिर्फ सीपीएम के उम्मीदवार ही जीत पाए हैं। 1980 से अब तक कांग्रेस नौ बार और सीपीएम चार बार जीती है।
लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम (Loksabha Election 2019 Results)
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
कांग्रेस | शशि थरूर | 4,16,131 |
बीजेपी | कुमानाम राजशेखरन | 3,16,142 |
तिरुवनंतपुरम में भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। लेकिन कामयाबी अब तक नहीं मिली है। 2009 से 2019 के बीच भाजपा का वोट प्रतिशत 22.76% बढ़ गया है। इसी अवधि में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 8.85% और सीपीएम का 3.16% बढ़ा है।