scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: दक्षिणी दिल्ली सीट पर जीते भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी, आप के सहीराम पहलवान हारे

Lok Sabha Chunav South Delhi Result 2024: साउथ दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी का टिकट काटकर रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया था।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 22:55 IST
south delhi lok sabha chunav result 2024  दक्षिणी दिल्ली सीट पर जीते भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी  आप के सहीराम पहलवान हारे
बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी और आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

South Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में दक्षिणी दिल्ली सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सहरीम पहलान को 124333 वोटों के अंतर से हरा दिया है। बता दें कि रामवीर सिंह बिधूड़ी की सांख दांव पर थी क्योंकि उन्हें बीजेपी के ही रमेश बिधूड़ी की जगह टिकट दिया गया था। रामवीर को कुल 692832 वोट प्राप्त हुए। वहीं सहीराम पहलवान को 568499 वोट मिले थे।

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024: दक्षिण दिल्ली

उम्मीदवारपार्टीवोट प्राप्तहार/जीत का मार्जिन
रामवीर सिंह बिधूड़ीबीजेपी692832124333
सहीराम पहलवानआम आदमी पार्टी568499 124333

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

Advertisement

एक नजर दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट राष्ट्रीय राजधानी की सबसे चर्चित सीटों में शुमार है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में सीट पर कब्जा किया है। इस बार भी पार्टी हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी दंगल में उतरी है। अब अगर बात आम आदमी पार्टी की करें तो वह जीत से खाता खोलकर अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी।

साल 2019 में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (South Delhi Lok Sabha Elections Result 2019)

दक्षिणी दिल्ली की लोकसभा सीट पर कांटे के मुकाबले की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने 3,67,043 वोटों के साथ भारी जीत हासिल की थी। इस सीट पर बिधूड़ी को 6,87,014 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा को 3,19,971 वोट मिले थे। साथ ही, कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बॉक्सर विजेंदर सिंह को 1,64,613 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीरमेश बिधूड़ी6,87,014
आम आदमी पार्टीराघव चड्ढा3,19,971
कांग्रेसविजेंदर सिंह1,64,613

साल 2014 में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (South Delhi Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली की सीट से बीजपी के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी को लोगों ने 4,97,980 वोट दिए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता देवेंद्र कुमार सहरावत को 3,90,980 वोट मिले और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रमेश कुमार को 1,25,213 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस साल करीब 65 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीरमेश बिधूड़ी4,97,980
आम आदमी पार्टीदेवेंद्र कुमार सहरावत3,90,980
कांग्रेसरमेश कुमार1,25,213

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण

साउथ दिल्ली की लोकसभा सीट पर जाट और गुर्जर समुदायों का वर्चस्व रहा है। 42 गांवों में से 18 पर जाटों का और 12 पर गुर्जरों का वर्चस्व है। दोनों समुदाय, पूर्वांचलियों (पूर्वी यूपी और बिहार के प्रवासी) के साथ मिलकर, दक्षिण दिल्ली में लगभग 30 फीसदी मतदाता हैं। गुर्जर बहुल इलाकों में बदरपुर, छतरपुर और तुगलकाबाद शामिल हैं, जबकि देवली, बिजवासन और संगम विहार के कुछ हिस्सों में जाट अच्छी संख्या में हैं। यहां पर लोग स्थानीय मुद्दे पर भी ज्यादा जोर देते हैं। संसदीय क्षेत्र में साक्षरता दर 85.94 प्रतिशत के करीब है। यहां 10,05,299 पुरुष और 7,47,322 महिला मतदाता हैं। 127 मतदाता अन्य अथवा थर्ड जेंडर हैं। यहां अनुसूचित जाति की आबादी 16.61 फीसदी के करीब है और एसटी कैटेगरी की संख्या शून्य है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो