Rampur Lok Sabha Chunav Result 2024: आजम खान के गढ़ में सपा के मोहिबुल्लाह जीते, बीजेपी को इतने वाटों से ही करना पड़ा संतोष
Bahraich Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। सुबह 8 बजे ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई थी। यहां से समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह नदवी चुनाव जीत चुके हैं। बता दें कि रामपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान का गढ़ है और वह वर्तमान में जेल में बंद हैं। वहीं बीजेपी ने घनश्याम सिंह लोधी को यहां से मैदान में उतारा था।
BJP-394069
SP- 481503
क्या आजम खान चल रहे नाराज?
रामपुर मुस्लिम बहुल सीट है। यहां से बीजेपी ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने मोहिबुल्लाह नदवी और बसपा ने जीशान खान को उम्मीदवार बनाया है। बताया जाता है कि सपा के उम्मीदवार आजम खान के मन के नहीं है और वह पूर्व प्रत्याशी असीम राजा को उम्मीदवार बनाना चाहते थे। रामपुर सपा का अभेद किला रहा है लेकिन 2014 के आम चुनाव और फिर 2022 के लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को यहां जीत मिली।
क्रम संंख्या | रामपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी | |
पार्टी | प्रत्याशी | |
1 | भाजपा | घनश्याम सिंह लोधी |
2 | सपा | मोहिबुल्लाह नदवी |
3 | बसपा | जीशान खान |
2019 में आजम खान ने दर्ज की थी जीत
2019 के लोकसभा चुनाव में जब पूरे देश में मोदी लहर चली थी, लेकिन रामपुर से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। रामपुर से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम खान को 5,59,170 वोट मिले थे तो वहीं भाजपा ने जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 4,49,180 वोट मिले थे। कांग्रेस ने संजय कपूर को उम्मीदवार बनाया था और उन्हें 35,009 वोट मिले थे। इस प्रकार से आजम खान को 1,09,997 वोटों से जीत हासिल हुई थी।
क्रम संख्या | रामपुर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | जयाप्रदा | 4,49,180 | हार |
2 | सपा | मोहम्मद आजम खान | 5,59,170 | जीत |
3 | कांग्रेस | संजय कपूर | 35,009 | हार |
2014 में बीजेपी को मिली थी जीत
2014 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी ने रामपुर से नेपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया था जबकि समाजवादी पार्टी ने नासिर अहमद खान, कांग्रेस ने नवाब काजिम अली खान जबकि बीएसपी ने अकबर हुसैन को प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी के उम्मीदवार को 3,58,616 वोट मिले थे तो वहीं सपा के उम्मीदवार को 3,35,181, बसपा के उम्मीदवार को 81,006 जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 1,56,466 वोट मिले थे। इस तरह से बीजेपी को करीबी मुकाबले में 23,435 वोटों से जीत मिली थी।
क्रम संख्या | रामपुर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | नेपाल सिंह | 3,58,616 | जीत |
2 | सपा | नासिर अहमद खान | 3,35,181 | हार |
3 | कांग्रेस | नवाब काजिम अली खान | 1,56,466 | हार |
4 | बसपा | अकबर हुसैन | 81,006 | हार |