scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Purnea Lok Sabha Chunav Result 2024: पूर्णिया से पप्पू यादव को पछाड़ संतोष कुमार कुशवाहा निकले आगे

Lok Sabha Election 2024 Result, Purnea Constituency: पूर्णिया से साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के संतोश कुमार कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 05, 2024 10:55 IST
purnea lok sabha chunav result 2024  पूर्णिया से पप्पू यादव को पछाड़ संतोष कुमार कुशवाहा निकले आगे
Purnea Lok Sabha Chunav Result 2024: पूर्णिया लोकसभा के नतीजे आज आ रहे हैं।
Advertisement

Purnia Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने बाजी मार ली है। पप्पू यादव ने 5,67,556 वोटों से ये जीत दर्ज की है। उनके समाने जदयू ने संतोष कुमार और आरजेडी ने बीमा भारती को चुनावी मैदाम में उतारा था। शुरुआती रुझानों में तो संतोष कुमार आगे चल रहे थे लेकिन अंत में पप्पू यादव बाजी मार गए।

Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव में पूर्णिया का परिणाम (Purniya Lok Sabha Elections Result)

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
निर्दलीयपप्पू यादव5,67,556
जदयूसंतोष कुमार5,43,709
आरजेडीबीमा भारती27,120
Purniya Lok Sabha Elections Result 2024

पूर्णिया सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे। जेडीयू ने इस सीट पर मौजूदा सांसद संतोष कुमार को उतारा था, जबकि इंडिया गठबंधन का हिस्सा राजद की तरफ से बीमा भारती मैदान में थी। पूर्णिया से इस बार दिग्गज नेता पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे। इंडिया गठबंधन से पप्पू यादव के चुनाव लड़ने को लेकर भी खूब चर्चा चली थी। पप्पू यादव कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस की सदस्यता ली लेकिन गठबंधन के तहत ऐन मौके पर आरजेडी ने बीमा भारती को टिकट दिया था।

1952 में अस्तित्व में आई पूर्णिया लोकसभा सीट

पूर्णिया लोकसभा सीट आजादी के बाद पहले चुनाव से ही अस्तित्व में है। इस लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के फणि गोपाल सेन गुप्ता ने पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पप्पू यादव दो बार निर्दलीय सांसद चुने जा चुके हैं।

Advertisement

2014 लोकसभा चुनाव में पूर्णिया का परिणाम (Purniya Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में संतोष कुमार कुशवाहा जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इस साल के चुनाव में संतोष कुमार कुशवाहा ने भाजपा के उदय सिंह को 1,16,669 वोट से हराया था। कांग्रेस की टिकट पर अमरनाथ तिवारी ने चुनाव लड़ा था।

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूसंतोष कुमार कुशवाहा4,18,826
बीजेपीउदय सिंह3,02,157
कांग्रेसअमरनाथ तिवारी1,24,344

2019 लोकसभा चुनाव में पूर्णिया का परिणाम (Purnea Lok Sabha Elections Result)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र की मोदी सरकार की वापसी हुई , वहीं पूर्णिया से सांसद बनकर संतोष कुमार कुशवाहा दूसरी बार संसद पहुंचे। जहां लोकसभा 2019 चुनाव में संतोष कुमार कुशवाहा को 4,18,826 वोट मिले थे तो वहीं बीजेपी के उदय सिंह को 3,02,157 वोट प्राप्त हुए थे। वही 18 हजार वोट नोटा पर भी डाले गए।

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूसंतोष कुमार कुशवाहा6,32,924
कांग्रेसउदय सिंह3,69,463

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पप्पू यादव दो बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं। चुनाव से कुछ दिनों पहले पप्पू यादव ने कांग्रेस का दामन थामा था, तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि पप्पू यादव इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो