होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Nandurbar Lok Sabha Chunav Result 2024: नंदुरबार से कांग्रेस के गोवाल कागडा ने दर्ज की जीत, बीजेपी की हिना गावित से थी टक्कर

Lok Sabha Election 2024 Result, Nandurbar Constituency: नंदुरबार लोकसभा सीट से कांग्रेस के गोवाल कागडा ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया है। उनकी टक्कर बीजेपी की हिना से थी।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 04, 2024 17:59 IST
कौन जीतेगा नंदुरबार लोकसभा सीट?
Advertisement

Nandurbar Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की नंदुरबार लोकसभा सीट पर कांग्रेस के गोवाल कागडा और बीजेपी की हिना गावित के बीच मुकाबला देखने के लिए मिला। रुझानों में कांग्रेस ने इस सीट पर बढ़त बनाए रखी थी और अब कांग्रेस के गोवाल कागडा ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने 159120 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, अंत में बीजेपी की हिना के हाथ हार लगी है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले गए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
कांग्रेसगोवाल कागडा745998
बीजेपीहिना गावित586878
बीएसपीआनंद सुकालाल कोली10644

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

Advertisement

कांग्रेस का गढ़ है नंदुरबार लेकिन पिछले दो चुनाव जीती बीजेपी

नंदुरबार लोकसभा सीट को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता था लेकिन मोदी युग की शुरुआत के बाद इस सीट पर हुए दोनों लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की। आजादी के बाद से साल 2009 तक के लोकसभा चुनाव में नंदुरबार लोकसभा सीट पर लगातार कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतते रही है।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

Advertisement

यहां साल 1981 से साल 2009 तक के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के माणिकराव गावित ने लगातार 9 बार जीत दर्ज किए थे। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में नंदुरबार लोकसभा सीट पर बीजेपी की हीना गावित ने जीत हासिल की थी।

नंदुरबार लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (NandurbarLok Sabha Elections Result 2014)

नंदुरबार लोकसभा सीट पर साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हीना विजयकुमार गावित ने यहां के नौ बार के सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी माणिकराव गावित को हराया। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हीना विजयकुमार गावित ने कांग्रेस के माणिकराव गावित को लगभग 1 लाख 6 हजार मतों के अंतर से हराया था। बीजेपी प्रत्याशी को 5,79,486 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के माणिकराव गावित को 4,72,581 मत प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीडॉ. हीना विजयकुमार गावित5,79,486
कांग्रेसमाणिकराव गावित4,72,581

नंदुरबार लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (NandurbarLok Sabha Elections Result 2019)

नंदुरबार लोकसभा सीट पर साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तरफ से प्रत्याशी रहीं डॉ. हीना विजयकुमार गावित को 6,39,136 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार के. सी. पदवी ने 5,43,507 वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं वीबीए के प्रत्याशी रहे सुशील सुरेश को महज 25,702 वोट मिले थे। भाजपा ने कांग्रेस से 7% ज्यादा वोट प्राप्त किए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीडॉ. हीना विजयकुमार गावित6,39,136
कांग्रेसएडवोकेट के.सी. पदवी5,43,507
वीबीएअंतुर्लीकर सुशील सुरेश25,702
Advertisement
Tags :
lok sabha chunavलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement