scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mumbai South Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई साउथ से सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे गुट की यामिनी जाधव को हराया, 52673 वोटों से की जीत दर्ज

Lok Sabha Election 2024 Result, Mumbai South Constituency: मुंबई साउथ से सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे गुट की यामिनी जाधव को हरा दिया है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 04, 2024 22:36 IST
mumbai south lok sabha chunav result 2024  मुंबई साउथ से सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे गुट की यामिनी जाधव को हराया  52673 वोटों से की जीत दर्ज
मुंबई साउथ लोकसभा सीट का सांसद कौन बनेगा?
Advertisement

Mumbai South Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर फैसला हो गया है। इस सीट पर एकनाथ शिंदे गुट की यामिनी जाधव और उद्धव ठाकरे गुट से वर्तमान सांसद और ठाकरे परिवार के भरोसमंद अरविंद सावंत से मुकाबला रहा। ऐसे में यहां कि जनता ने सांसद के रूप में एक बार फिर से सावंत को चुना है। उन्होंने यामिनी को 52673 वोटों से हरा दिया है। अरविंद सावंत को 395655 वोट मिले हैं। वहीं, यामिनी को कुल 342982 वोट मिले हैं।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

Advertisement

सालों तक कांग्रेस का गढ़ रहा है मुंबई दक्षिण

मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर साल 1952 से लेकर साल 1962 तक कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। साल 1984 से साल 1991 तक मुंबई दक्षिण की सीट लगातार कांग्रेस के मुरली देवड़ा की हाथ लगी। इसके बाद साल 1996 और साल 1999 के हुए लोकसभा चुनाव में मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर भरतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जयवंती बेन ने जीत हासिल की और वाजपेयी सरकार में मंत्री बनी थी। 2004 और 2009 के चुनाव में यहां कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2014 के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने जीत की साथ अपना कदम रखा था।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

मुंबई साउथ लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai South Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर शिवसेना के अरविंद सावंत ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में मात दी। कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद मुरली देवड़ा को 2,46,045 वोट प्राप्त हुए थे। शिवसेना के अरविंद सावंत ने 3,74,609 वोट पाकर जीत हासिल की थी। एमएनएस के उम्मीदवार बाला नंदगाओंकर ने 84,733 और आम आदमी पार्टी की मीरा सन्याल ने 40,298 वोट हासिल कर तीसरे और चौथे नंबर पर रहे थे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाअरविंद सावंत3,74,609
कांग्रेसमिलिंद देवड़ा2,46,045
एमएनएसबाला नंदगाओंकर84,773
आपमीरा सन्याल40,298

मुंबई साउथ लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2019 (Mumbai South Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां नरेंद्र मोदी दुबारा सत्ता में आए तो वहीं अरविंद सावंत ने भी मुंबई उत्तर से एनडीए प्रत्याशी (शिवसेना) के तौर पर दोबारा जीत दर्ज की। 2019 लोकसभा चुनाव में अरविंद सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को 1,00,067 मतों से हराया। शिवसेना के अरविंद सावंत को 4,21,937 मत प्राप्त हुए तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा 3,21,870 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाअरविंद सावंत4,21,937
कांग्रेसमिलिंद देवड़ा3,21,870
वीबीएअनिल चौधरी30,348
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो