scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mumbai South Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई साउथ सेंट्रल में भिड़ रहे शिवसेना के दोनों गुट, वोटों की गिनती शुरू

Lok Sabha Election 2024 Result, Mumbai South Central Constituency: महाराष्ट्र की मुम्बई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के राहुल शेवाले और उद्धव ठाकरे के अनिल देसाई के बीच मुकाबला है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 04, 2024 08:07 IST
mumbai south central lok sabha chunav result 2024  मुंबई साउथ सेंट्रल में भिड़ रहे शिवसेना के दोनों गुट  वोटों की गिनती शुरू
मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत?
Advertisement

Mumbai South Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई की साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला शिवसेना के दोनों गुटों के बीच है। इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट ने राहुल शेवाले और उद्धव ठाकरे गुट ने अनिल देसाई को चुनाव मैदान में उतारा है। मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले गए थे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

Advertisement

शिवसेना का गढ़ माना जाता है मुम्बई दक्षिण मध्य

मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। 2024 लोकसभा चुनाव यहां शिवसेना में टूट के बाद पहला लोकसभा चुनाव है।इस लोकसभा सीट पर 5 बार कांग्रेस पार्टी और 7 बार शिवसेना ने जीत दर्ज की है। मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट दोनों के लिए ही बहुत महत्वपूर्ण है।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

मुम्बई दक्षिण मध्य लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai South Central Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना प्रत्याशी राहुल रमेश शेवाले ने कांग्रेस के एकनाथ महादेव गायकवाड़ को लगभग 1 लाख 38 हजार मतों के अंतर से हराया था। शिवसेना प्रत्याशी को 3,81,008 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ महादेव गायकवाड़ को 2,42,828 मत प्राप्त हुए थे। मनसे प्रत्याशी आदित्य राजन शिरोडकर को 73,096 मत मिले थे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाराहुल रमेश शेवाले3,81,008
कांग्रेसएकनाथ महादेव गायकवाड़2,42,828
मनसेआदित्य राजन शिरोडकर73,096

मुम्बई दक्षिण मध्य लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Mumbai South Central Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर शिवसेना के तरफ से प्रत्याशी राहुल रमेश शेवाले ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 4,24,913 मत प्राप्त किए जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड़ ने 2,72,774 वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान पर रहे। शिवसेना ने यहां कांग्रेस से 19% ज्यादा वोट प्राप्त किए थे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाराहुल रमेश शेवाले4,24,913
कांग्रेसएकनाथ गायकवाड़2,72,774
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो