scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mumbai South Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट से उद्धव ठाकरे के गुट के अनिल देसाई जीते, राहुल शेवाले से था मुकाबला

Mumbai South Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुम्बई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर मुकाबला  शिवसेना शिंदे गुट के राहुल शेवाले और उद्धव ठाकरे गुट के अनिल देसाई के बीच रहा। ऐसे में अब अनिल ने जीत दर्ज कर ली है। 
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 04, 2024 16:41 IST
mumbai south central lok sabha chunav result 2024  मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट से उद्धव ठाकरे के गुट के अनिल देसाई जीते  राहुल शेवाले से था मुकाबला
कौन जीतेगा मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट? (Jansatta Image)
Advertisement

Mumbai South Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प था। इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट से राहुल शेवाले औऱ शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के अनिल देसाई के बीच कांटे की टक्कर रही। ऐसे में अब अनिल देसाई ने इस सीट पर बाजी मार ली है। उन्होंने 53384 वोटों से राहुल को हरा दिया है। रुझानों में दोनों ही प्रत्याशी के बीच उठा-पटक देखने के लिए मिली थी।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेना (एकनाथ शिंदे)राहुल शेवाले341754
शिवसेना (उद्धव ठाकरे)अनिल देसाई395138
वंचित बहुजन आघादीअबुल हसन अली23867

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

Advertisement

टूट से पहले शिवसेना का गढ़ मानी जाती थी मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट

मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर इस बार कौन जीत हासिल करेगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। शिवसेना पार्टी के दो गुटों में बंटने के बाद साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर यह पहला चुनाव है। इससे पहले यहां पांच बार कांग्रेस ने और सात बार शिवसेना ने जीत हासिल की है। उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे की साख के लिए यह सीट जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai South Central Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना प्रत्याशी राहुल रमेश शेवाले ने यहां कांग्रेस के एकनाथ महादेव गायकवाड़ को लगभग 1 लाख 38 हजार मतों के अंतर से हराया था। शिवसेना प्रत्याशी को 3,81,008 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ महादेव गायकवाड़ को 2,42,828 मत प्राप्त हुए थे। मनसे प्रत्याशी आदित्य राजन शिरोडकर को 73,096 मत मिले थे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाराहुल रमेश शेवाले3,81,008
कांग्रेसएकनाथ महादेव गायकवाड़2,42,828
मनसेआदित्य राजन शिरोडकर73,096

मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Mumbai South Central Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर शिवसेना के तरफ से प्रत्याशी राहुल रमेश शिवाले को 4,24,913 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड़ ने 2,72,774 वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। शिवसेना ने कांग्रेस से 19% ज्यादा वोट प्राप्त किए थे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाराहुल रमेश शिवाले4,24,913
कांग्रेसएकनाथ गायकवाड़2,72,774
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो