होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Mumbai North West Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई नॉर्थ वेस्ट से शिवसेना शिंदे गुट के रविंद्र वायकर जीते, उद्धव गुट के अमोल कीर्तिकर को मिली हार

Lok Sabha Election 2024 Result, Mumbai North West Constituency: मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना शिंदे गुट के रविंद्र वायकर ने जीत दर्ज की है। यहां से उद्धव गुट के अमोल कीर्तिकर को हार मिली है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 04, 2024 22:51 IST
कौन जीतेगा मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट?
Advertisement

Mumbai North West Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला रहा। इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के रविंद्र वायकर और उद्धव गुट के अमोल कीर्तिकर चुनावी मैदान में थे। दोनों के बीच खूब उठा-पटक रही। अंत में रविंद्र वायकर ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि, इनके बीच कोई खास वोटों का अंतर नहीं रहा। वो केवल 48 वोटों से जीते हैं। रविंद्र को 452644 वोट मिले हैं तो अमोल को 452596 वोट प्राप्त हुए हैं।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

Advertisement

सुनील दत्त के वजह से चर्चा में रहा है मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र

मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट अभिनेता से राजनेता बने सुनील दत्त की वजह से मशहूर रही है। सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के ट‍िकट पर यहां से 18 साल सांसद रहे थे। 2014 से पहले के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर फ‍िल्मी लोगों का ही दबदबा रहा था। श‍िवसेना के गजानन कीर्तिकर को 2014 में यहां से जीत मिली थी।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

Advertisement

1967 से 1977 तक ये सीट कांग्रेस के खाते में रही और उसके बाद विख्यात वकील राम जेठमलानी पहले जनता पार्टी बाद में बीजेपी से सांसद बने थे। फिर 1984 से 1996 तक कांग्रेस के सांसद और फिल्म अभिनेता सुनील दत्त यहां से सांसद चुने जाते रहें। 1996 और 1998 में शिवसेना को भी यहां से जीत मिली लेकिन 1999 में फिर से ये सीट सुनील दत्त के पास आ गई थी। 2005 में सुनील दत्त की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सुनील की बेटी प्रिया दत्त यहां से संसद पहुंची थी।

मुम्बई उत्तर पश्चिम लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai North West Lok Sabha Elections Result 2014)

मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर साल 2014 में हुए चुनाव में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने 4,64,820 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के गुरुदास कामत को हराया। गुरुदास कामत को 2,81,792 वोट मिले। तीसरे स्थान पर मनसे के महेश मांजरेकर रहे, जिन्हें 66,088 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनागजानन कीर्तिकर4,64,820
कांग्रेसगुरुदास कामत2,81,792
मनसेमहेश मांजरेकर66,088

मुम्बई उत्तर पश्चिम लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Mumbai North West Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 में मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा में कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन यहां मुख्य मुकाबला शिवसेना और कांग्रेस के बीच हुआ। इस सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव में शिवसेना के गजानन चंद्रकांत कीर्तिकर ने दोबारा जीत हासिल की। उन्हें 5,70,063 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस पार्टी के संजय बृजकिशोरलाल निरुपम 3,09,735 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनागजानन कीर्तिकर5,70,063
कांग्रेससंजय बृजकिशोर लाल निरुपम3,09,735
Advertisement
Tags :
Lok sabha ElectionsMumbaiलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement