scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mumbai North Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर खिला कमल, 357608 वोटों से पीयूष गोयल ने दर्ज की जीत

Lok Sabha Election 2024 Result, Mumbai North Constituency: Lok Sabha Chunav Mumbai North Result 2024 मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजर है। इस सीट से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनावी मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भूषण पाटिल थे। ऐसे में अब यहां पर कमल खिल गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
Updated: June 04, 2024 22:22 IST
mumbai north lok sabha chunav result 2024  मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर खिला कमल  357608 वोटों से पीयूष गोयल ने दर्ज की जीत
कौन जीतेगा मुंबई उत्तर लोकसभा सीट?
Advertisement

Mumbai North Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजर है। इस सीट से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनावी मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भूषण पाटिल थे। ऐसे में अब यहां पर कमल खिल गया है और 357608 वोटों से पीयूष गोयल ने जीत दर्ज की है। रुझानों में पीयूष शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। उन्हें 680146 वोट मिले हैं। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में वोट डाले गए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीपीयूष गोयल680146
कांग्रेसभूषण पाटिल322538

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

Advertisement

बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक 5 बार मुंबई उत्तर से बने थे सांसद

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट साल 1952 से लेकर 1962 तक यह सीट कांग्रेस के हिस्से जाते रही थी। साल 1997 और 1980 के हुए लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर से जनता पार्टी के उम्मीदवार संसद पहुंचे थे। 1984 में इस लोकसभा सीट पर एनसीपी के अनुपचंद शाह जीत दर्ज की। साल 1984 से साल 1999 तक के हुए 5 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक चुनाव जीतते रहे थे। 2004 और 2009 में इस सीट कांग्रेस ने वापसी की थी। 2014 और 2019 में यह सीट भाजपा के गोपाल शेट्टी के कब्जे में थी।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai North Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम को 2,17,422 वोट प्राप्त हुए थे। उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने चार लाख से ज्यादा वोटों से मात दी। गोपाल शेट्टी को 6,64,004 वोट हासिल हुए थे। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतीश जैन 32,364 वोट लाकर तीसरे स्थान पर थे।साल 2014 में बीजेपी के वोटों में पिछले चुनाव से लगभग 34 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। जीत का अंतर भी 4,46,582 वोट था।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीगोपाल शेट्टी6,64,004
कांग्रेससंजय निरुपम2,17,422
आपसतीश जैन32,364

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai North Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां नरेंद्र मोदी दुबारा सत्ता में आए तो वहीं गोपाल शेट्टी ने भी मुंबई उत्तर से भाजपा का किला मजबूत किया। 2019 के चुनाव में गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर को 4,65,247 मतों से हराया। बीजेपी के गोपाल चिनय्या शेट्टी को 7,06,678 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उर्मीला मातोंडकर 2,41,431 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थीं।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीगोपाल शेट्टी7,06,678
कांग्रेसउर्मिला मातोंडकर2,41,431
वीबीएथोराट सुनील उत्तमराव15,691

पीयूष गोयल राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख चेहरा हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग,उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री हैं। वह राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं। पीयूष गोयल भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.वेदप्रकाश गोयल के पुत्र हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो