scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mumbai North Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई उत्तर मध्य से वर्षा गायकवाड़ ने 16514 वोटों से बीजेपी के उज्जवल निकम को हराया

Lok Sabha Election 2024 Result, Mumbai North Central Constituency: महाराष्ट्र की मुम्बई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने बीजेपी के उज्ज्वल निगम को हरा दिया है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 04, 2024 22:56 IST
mumbai north central lok sabha chunav result 2024  मुंबई उत्तर मध्य से वर्षा गायकवाड़ ने 16514 वोटों से बीजेपी के उज्जवल निकम को हराया
Mumbai North Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से उज्जवल निकम ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा।
Advertisement

Mumbai North Central Lok Sabha Chunav Result 2024: देश की लोकसभा की कुल 543 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग का फैसला आज हो गया है। इस रिजल्ट में किसी को हार मिली तो किसी को जीत। इसी कड़ी में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने जीत दर्ज की है। रुझानों में वो शुरुआत से ही पीछे चल रही थीं लेकिन, बाजी ऐन मौके पर पलटी और वो 16514 वोटों से जीत गई हैं। उनके सामने बीजेपी के उज्जवल निकम चुनावी मैदान में थे। अगर वोटों की बात की जाए तो वर्षा को कुल 445545 वोट तो उज्जवल को 429031 वोट मिले हैं।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

Advertisement

मुम्बई उत्तर मध्य लोकसभा का चुनावी इतिहास

अब तक के हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से 6 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर 1989, 1996 और 1999 में शिवसेना ने जीत दर्ज की थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी बीजेपी से चुनाव जीती थीं।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

लोकसभा चुनाव 2014 में मुम्बई उत्तर मध्य का परिणाम (Mumbai North Central Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव जहां केंद्र में नरेंद्र मोदी के बहुमत वाली सरकार बनी वहीं मुम्बई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर पूनम महाजन संसद पहुंचीं। पूनम महाजन को 4,78,535 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार प्रिया दत्त को 2,91,764 मत प्राप्त हुए थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार फिरोज पालखीवाला महज 34,824 वोट पर सिमट गए।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपापूनम महाजन4,78,535
कांग्रेसप्रिया दत्त2,91,764
आपफिरोज पालखीवाला34,824

लोकसभा चुनाव 2019 में मुम्बई उत्तर मध्य का परिणाम (Mumbai North Central Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तरफ से दोबारा चुनावी मैदान में पूनम महाजन ने कांग्रेस के प्रिय महाजन को लगभग 1 लाख 30 हजार मतों के अंतर से पराजित किया। बीजेपी के पूनम महाजन को 4,86,672 वोट प्राप्त हुए थे वहीं कांग्रेस के प्रिया दत्त को 3,56,667 वोट मिले थे।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
कांग्रेसप्रिया दत्त4,86,672
भाजपापूनम महाजन3,56,667

कौन हैं उज्ज्वल निकम

उज्जवल निकम का जन्म जलगांव में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। निकम ने जलगांव के एसएस मनियार लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की है। उज्ज्वल निकम जलगांव में जिला अभियोजक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और फिर राज्य और राष्ट्रीय केसों से पहचान बनाई है।

उज्ज्वल निकम के करियर में 1993 में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया जब वह मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले में सरकारी वकील बने थे। उन्होंने आतंकवादी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में 14 वर्षों से अधिक वक्त तक काम किया है। निकम ने 26/11 मुंबई हमले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दलीलें दी थीं। मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब ने जेल में मटन बिरयानी की मांग की थी। हालांकि, बाद उन्होंने खुलासा किया कि झूठ बोला था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो