Mandi Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: मंडी सीट पर कंगना रनौत की बड़ी जीत, विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से दी मात
Mandi Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंडी से बीजेपी की तरफ से मैदान में उतरीं कंगना रनौत ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की है। सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 70 हजार से अधिक वोटों से मात दी है।
गौरतलब है कि मंडी शुरुआत से ही हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई थी। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, अब नतीजें साफ हो चुके हैं।
बता दें कि 1951 से अभी तक मंडी सीट पर 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें 11 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वहीं पांच बार बीजेपी ने इस सीट पर अपना नाम दर्ज करया था। अब, एक बार फिर मंडी सीट पर कमल खिला है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
यहां देखें Mandi Lok Sabha Election Results 2024 पल-पल की अपडेट
समय | बीजेपी से कंगना रनौत | कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह |
09:30 बजे | 1,34,924 (कुल मत) | 1,15,063 कुल मत |
10:15 बजे | 1,55,982 (कुल मत), (23,156 वोटों से आगे) | 1,32,826 कुल मत |
11:बजे | 260,289 कुल मत (36,199 वोटों से आगे) | 2,24,090 कुल मत |
11:30 बजे | 3,20,863 कुल मत (44,477 वोटों से आगे) | 2,76,386 कुल मत |
12:00 बजे | 3,78,369 कुल मत (50,498 वोटों से आगे) | 3,27,871 कुल मत |
12:30 बजे | 4,34,434 कुल मत (59,014 वोटों से आगे) | 3,75,420 कुल मत |
01:00 बजे | 4,76,946 कुल मत (59,014 वोटों से आगे) | 4,06,768 कुल मत |
1:30 बजे | 4,98,714 कुल मत (74,925 वोटों से आगे) | 4,23,789 कुल मत |
2014 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
रामस्वरूप शर्मा (बीजेपी) | 362824 |
प्रतिभास सिंह (कांग्रेस) | 322968 |
मंडी सीट को लेकर कहा जाता है कि जो भी यहां पर जीतता है, केंद्र में भी उसकी सरकार बनती है। पिछले कई बार से यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ऐसे में हिमाचल की सीट को लेकर लोगों की दिलचस्प हमेशा से ज्यादा रही है। वैसे मंडी को हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट के रूप में भी जाना जाता है। कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले तक इसमें शामिल हैं।
2019 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
रामस्वरूप शर्मा (बीजेपी) | 647189 |
आश्रे शर्मा (कांग्रेस) | 241730 |
मंडी सीट की जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर पिछले कई सालों से राजपूत का वर्चस्व देखने को मिल रहा है। कंगना रनौत खुद एक राजपूत परिवार से आती हैं, ऐसे में बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि लोकप्रिय चेहरे के साथ-साथ उनकी जाति की वजह से भी उन्हें बड़े स्तर पर समर्थन हासिल होगा। अब इस बार के मुकाबले में मंडी पर कमल खिलता है या पंजा मजबूत होता है, ये देखने वाली बात रहेगी।