scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Machhali Shahar Lok Sabha Chunav Result 2024: मछली शहर सपा के प्रिया सरोज के नाम

Lok Sabha Chunav Machhali Shahar Result 2024: जौनपुर जिले का महत्वपूर्ण हिस्सा मछलीशहर के लोग बहुत जागरूक हैं और मतदान के समय सोच समझ कर अपना वोट डालते हैं। यहां मतदान प्रतिशत भी ज्यादा होता है। इस बार यहां सपा की सरकार बनी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 22:46 IST
machhali shahar lok sabha chunav result 2024  मछली शहर सपा के प्रिया सरोज के नाम
Machhali Shahar Lok Sabha Chunav Result 2024: मछली शहर का चुनाव परिणाम कुछ देर में आ जाएगा।
Advertisement

Machhali Shahar Lok Sabha Chunav Result 2024: मछलीशहर यूपी के जौनपुर जिले का लोकसभा क्षेत्र है। यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस क्षेत्र के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं। 2019 में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इस संसदीय सीट पर जौनपुर जिले के इसमें मछलीशहर, जफराबाद, मड़ियाहू, केराकत और वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा क्षेत्र शामिल है। मछलीशहर और केराकत विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। यहां से बीजेपी के बीपी सरोज हार गए तो सपा की प्रिया सरोज जीत गई हैं। पांचों तहसीलों में से 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक-एक सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी), बीजेपी और अपना दल को जीत मिली थी

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीबीपी सरोज415442
सपाप्रिया सरोज451292 (+ 35850 वोटों से जीतीं)
बसपाकृपाशंकर सरोज157291 

क्षेत्र में 22.7% आबादी अनुसूचित जाति की है

2011 की जनगणना के मुताबिक मछलीशहर तहसील की आबादी 7 लाख 36 हजार 209 है, जिसमें 3 लाख 75 हजार 252 महिलाएं और 3 लाख 60 हजार 957 पुरुष हैं। संसदीय क्षेत्र की साक्षरता दर 70.81% है। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में 22.7% आबादी अनुसूचित जाति की है, जबकि अनुसूचित जनजाति यहां की कुल आबादी का सिर्फ 0.1 फीसदी है। धार्मिक आधार पर 90.61 फीसदी आबादी हिंदुओं की है, जबकि मुस्लिम समाज के 8.9% लोग ही यहां रहते हैं।

Advertisement

पिछली बार बीजेपी के बीपी सरोज ने हासिल की थी जीत

2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के बीपी सरोज ने जीत हासिल की थी। उन्हें 4 लाख 88 हजार 397 वोट मिले थे। जबकि बसपा के त्रिभुवन राम 4 लाख 88 हजार 216 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और एसबीएसपी के राजनाथ 11 हजार 223 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव की स्थिति

उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
भोलानाथ (बीपी सरोज)बीजेपी4,88,397
त्रिभुवन रामबीएसपी4,88,216
राज नाथसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP)11,223

इस बार जनता ने किसको लोकसभा में भेजने के लिए अपना मत दिया है। यह कुछ देर में मतगणना के बाद मालूम हो जाएगा। पिछले दो बार से यहां के मतदाता भारतीय जनता पार्टी पर ही भरोसा जताते रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार भी उसको जनता का समर्थन जरूर मिलेगा।

Advertisement

साल 2014 के लोकसभा चुनाव की स्थिति

उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
राम चरित्र निषादबीजेपी4,38,210
भोलानाथ (बीपी सरोज)बीएसपी2,66,055
तूफानीसमाजवादी पार्टी1,91,387

जौनपुर जिले का महत्वपूर्ण हिस्सा मछलीशहर के लोग बहुत जागरूक हैं और मतदान के समय सोच समझ कर अपना वोट डालते हैं। यहां मतदान प्रतिशत भी ज्यादा होता है। इस बार का नतीजा कुछ देर में सामने आ जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो