Krishnanagar Lok Sabha Chunav 2024: कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा दूसरी बार पहुंची संसद, बीजेपी की अमृता रॉय से शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद दी करारी मात
Krishnanagar North Lok Sabha Chunav 2024: पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम आ गया है। जिसमें टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा ने बीजेपी उम्मीदवार अमृता रॉय को करारी मात दी है। इस बार के चुनाव में टीएमसी ने एक बार फिर अपनी फायर ब्रॉड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में महुआ को 56,705 वोटों से जीत मिली है। जबकि चुनाव में महुआ को 6,28,789 वोट मिला। वहीं बीजेपी प्रत्याशी अमृता को 5,72,084 वोट मिले।
इस चुनाव में बीजेपी ने बंगाल से काफी उम्मीद लगाई थी। लेकिन राज्य की जनता ने अपना मत ममता बनर्जी के पक्ष के दिया। वहीं देश की कई अहम सीटों पर सभी की नजर थी, जिनमें से एक सीट पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट भी थी।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
कृष्णानगर सीट पर कौन हैं प्रत्याशी
पिछले लंबे वक्त से महुआ मोइत्रा काफी विवादों में रही है। उनके ऊपर कैश फॉर कैरी के मामले के तहत वर्तमान लोकसभा सत्र ने निलंबित भी किया गया था। ऐसे में महुआ को टीएमसी ने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने इस सीट से राजघराने की अमृतारॉय को टिकट देकर महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ाने का प्रयास किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोपहर बाद शाम तक बीजेपी या टीएमसी में से किस पार्टी का झण्डा कृष्णानगर सीट पर लहराता नजर आता है। वहीं इस सीट से सीपीएम ने एस.एम. सादी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी | प्रत्याशी |
बीजेपी | अमृता रॉय |
टीएमसी | महुआ मोइत्रा |
सीपीआई (एम) | एस.एम. सादी |
लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम (Loksabha Election 2019 Results)
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान साल 2019 में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने बीजेपी के कल्याण चौबे को बड़े अंतर से हराया था। महुआ मोइत्रा की जीत का अंतर 63,218 वोटों का रहा था। महुआ मोइत्रा को 6,14,872 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के कल्याण चौबे को 5,51,654 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के डॉ शांतनु झा रहे थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
टीएमसी | महुआ मोइत्रा | 6,14,872 44.99% |
बीजेपी | कल्याण चौबे | 5,51,654 40.37% |
सीपीआईएम | डॉक्टर शांतनु झा | 1,20,222 8.8% |
लोकसभा चुनाव 2014 परिणाम (Loksabha Election 2014 Results)
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के तापस पॉल को 4,38,789 वोट मिले थे। उन्होंने सीपीआई (एम) के शांतनु झा को पराजित किया था। इस चुनाव में पूरे देश में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी इस सीट पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
टीएमसी | तापस पॉल | 4,38,789 29.71% |
सीपीआईएम | शांतनु झा | 3,67,534 24.89% |
बीजेपी | सत्यव्रत मुखर्जी | 3,29,387 22.3% |