scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024: हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर की बड़ी जीत, कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा को भारी मतों से हराया

अनुराग ठाकुर की बात करें तो वे लगातार चार बार से हमीरपुर से बड़े अंतर से चुनाव जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी बीजेपी का ये किला अभी तक देश की सबसे पुरानी पार्टी नहीं तोड़ पाई है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 14:19 IST
hamirpur lok sabha chunav result 2024  हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर की बड़ी जीत  कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा को भारी मतों से हराया
Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024
Advertisement

Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर बीजेपी से अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज कर दी है। सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, अनुराग सिंह ठाकुर ने भारी मतों के साथ एक बार फिर हमीरपुर सीट को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पिछली आठ बार से इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है और एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां जीत का परचम लहराया है।

Advertisement

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here

Advertisement

वहीं, बात साल 2019 के लोकसभा चुनाव की करें, तो उस समय यहां अनुराग ठाकुर ने सात लाख के करीब वोट पाए थे, तब कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को बड़े अंतर से हरा दिया था। इस बार कांग्रेस की तरफ से हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है।

यहां देखें पल-पल की अपडेट

समयभाजपा से अनुराग सिंह ठाकुरकांग्रेस से सतपाल सिंह रायजादा
9:30 बजे तक120,735 (कुल मत), (44,490 वोटों से आगे)76,245 (कुल मत)
10:20 बजे तक1,73,117 (कुल मत), (59,426 वोटों से आगे)1,13,691 कुल मत
11:00 बजे तक2,72,468 कुल मत (85,652 वोटों से आगे)1,86,816 कुल मत
11:30 बजे तक3,27,968 कुल मत (85,652 वोटों से आगे)2,29,267 कुल मत
12:00 बजे तक3,94,401 कुल मत (1,19,440 वोटों से आगे)2,74,961 कुल मत
12:30 बजे तक4,82,517 कुल मत (1,45,757 वोटों से आगे)3,36,760 कुल मत
01:00 बजे तक5,18,018 कुल मत (1,45,757 वोटों से आगे)3,62,178 कुल मत
1:30 बजे तक5,52,152 कुल मत (1,45,757 वोटों से आगे)3,84,341 कुल मत
02 बजे5,78,190 कुल मत (1,75,062 वोटों से आगे)4,03,128 कुल मत

1,554 (कुल मत)

Advertisement

2019 के नतीजे

चुनावबीजेपीकांग्रेस
2019अनुराग ठाकुर (682692)राम लाल ठाकुर (283120)

अनुराग ठाकुर की बात करें तो वे लगातार चार बार से हमीरपुर से बड़े अंतर से चुनाव जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी बीजेपी का ये किला अभी तक देश की सबसे पुरानी पार्टी नहीं तोड़ पाई है। वैसे हमीरपुर के अलावा कांगड़ा से बीजेपी के राजीव भारद्वाज बनाम आनंद शर्मा का मुकाबला है।

Advertisement

इसी तरह शिमला से सुरेश कश्यप म विनोद सुल्तानपुरी का मुकाबला है, वही मंडी से कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रम आदित्य सिंह चुनावी मैदान में खड़े हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो