scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Gurgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: गुड़गांव लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत को मिली जीत, कांग्रेस के राज बब्बर को 75 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Lok Sabha Election 2024 Result, Gurgaon Constituency: बीजेपी ने इस बार गुड़गांव में अपने मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर पर दांव खेला था। दुष्यंत चौटाला की जजपा से राहुल यादव चुनावी मैदान में थे।
Written by: Kuldeep Singh
गुरुग्राम | Updated: June 05, 2024 10:31 IST
gurgaon lok sabha chunav result 2024  गुड़गांव लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत को मिली जीत  कांग्रेस के राज बब्बर को 75 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
Gurgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: गुड़गांव लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं।
Advertisement

Gurgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: गुड़गांव सीट पर कई बार उलटफेर देखने को मिला, अंत में जब वोटों की गिनती पूरी हुई तो राव इंद्रजीत को जीत मिली, वहीं कांग्रेस के राज बब्बर 75 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। गुडगांव लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले गए थे। इस लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर पर दांव खेला। दुष्यंत चौटाला की जजपा से राहुल यादव चुनावी मैदान में थे। तीन बार के सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह चौथी बार जीतने का दावा कर रहे थे तो वहीं कांग्रेस के तरफ से राज बब्बर उन्हें चुनौती दे रहे थे।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

Advertisement

1977 से 2008 तक नहीं थी गुड़गांव लोकसभा

आजादी के बाद हुए देश में पहले आम चुनाव 1952 में गुडगांव लोकसभा से ठाकुर दास भार्गव सांसद चुने गए। 1952 से लेकर 1971 तक हुए लोकसभा चुनाव में गुड़गांव सीट कांग्रेस तो कभी स्वतंत्र प्रत्याशी के कब्जे में रही। 1977 से 2008 तक यह लोकसभा क्षेत्र भंग रहा। 2009 से दोबारा अस्तित्व में आने के बाद गुड़गांव लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह ही सांसद बनते आ रहे हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में संसद पहुंचे थे। 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी से सांसद चुने गए।

Haryana Lok Sabha Seat Results 2024 LIVE: Watch Here

2019 लोकसभा चुनाव में गुड़गांव लोकसभा का परिणाम (Gurgaon Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राव इंद्रजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। इंद्रजीत सिंह को 8,81,546 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव को 4,95,290 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर लगभग 3 लाख 86 हजार था।

Advertisement

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीराव इंद्रजीत सिंह8,81,546
कांग्रेसकैप्टन अजय सिंह यादव4,95,290

2014 का चुनाव परिणाम (Gurgaon Lok Sabha Elections Result 2014)

2014 के लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी के उम्मीदवार बने। इस चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह को बंपर जीत मिली। उन्हें कुल 6,44,780 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार इनेलो के जाकिर हुसैन को 3,70, 058 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के धर्मपाल यादव को 1,33, 713 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के तरफ से चुनाव लड़ रहे योगेंद्र यादव को 79,452 वोट मिले थे।

Advertisement

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीराव इंद्रजीत सिंह6,44,780
इनेलोजाकिर हुसैन3,70, 058
कांग्रेसधर्मपाल यादव1,33, 713

कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह?

राव इंद्रजीत सिंह स्वतंत्रता सैनानी रहे राव तुला राम के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राव इंद्रजीत सिंह के पिता महाराजा राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इन्होंने मोदी सरकार में राज्यमंत्री का पद भी संभाला है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो