scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजीपुर से जीते सपा के अफजाल अंसारी

Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजीपुर लोकसभा का चुनावी परिणाम आ गया है और सपा से अफजाल अंसारी को जनता ने अपना सांसद चुना है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 20:25 IST
ghazipur lok sabha chunav result 2024  गाजीपुर से जीते सपा के अफजाल अंसारी
Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: कौन बनेगा गाजीपुर का सांसद
Advertisement

Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजीपुर लोकसभा से मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। जबकि इससे पहले हुए आम चुनाव में वो बसपा के टिकट पर गाजीपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इस बार केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने अफजाल को चुनौती देने के लिए नए प्रत्याशी के रूप में पारसनाथ राय को चुनावी रण में उतारा है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। तो, अफजाल अंसारी ने 124861 वोटों से बीजेपी के पारसनाथ राय को हरा दिया।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीकौन आगे
बीजेपीपारसनाथ राय415051
सपाअफजाल अंसारी539912 (124861 वोटों से जीते)
बसपाउमेश सिंह164964

गाजीपुर उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित है। जिसका एक किनारा बिहार को छूता है तो दूसरा किनारा बनारस की सीमाओं को स्पर्श करता है। गाजीपुर का चुनावी समीकरण बहुत रोचक है। कभी गाजीपुर लोकसभा से ही चुनकर विश्वनाथ गहमरी संसद पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने सदन के पटल पर प्रधानमंत्री पं नेहरू के सामने गाजीपुर की गरीबी की दुर्दशा बताई थी।

Advertisement

पहली बार मनोज सिन्हा ने खिलाया था कमल

कभी कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रही गाजीपुर लोकसभा में 1996 के चुनाव में कमल पहली बार वर्तमान में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने खिलाया था। यहां से कम्युनिस्ट पार्टी से सरजू पांडे और विश्वनाथ शास्त्री सांसद बने थे।

Advertisement

गाजीपुर लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम (Ghazipur Lok Sabha Election 2019 Result)

Advertisement

वहीं पिछले आम चुनाव में यूपी में सपा और बसपा का गठबंधन था। गठबंधन के तहत ये सीट बसपा के खाते में गई और प्रत्याशी बनें अफजाल अंसारी। जबकि उस समय केंद्र में मंत्री रहे मनोज सिन्हा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। चूंकि सिन्हा केंद्र में मंत्री थे इस वजह से ये लोकसभा हॉट सीट बनी हुई थी। लेकिन जब परिणाम आया तो बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी (5,56,082 वोट) ने भाजपा के मनोज सिन्हा (4,46,690 वोट) को 1,19,392 वोटों से चुनावी मात दी थी। जबकि इस चुनाव में तीसरे नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रामजी को 33,877 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बसपा (सपा से गठबंधन)अफजाल अंसारी5,56,082
भाजपामनोज सिन्हा4,46,690
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टीरामजी33,877

गाजीपुर लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम (Ghazipur Lok Sabha Election 2014 Result)

पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। भाजपा ने अपने प्रत्याशी के तौर पर मनोज सिन्हा पर दाव लगाया था। वहीं सपा ने बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया था। जबकि बसपा की ओर से पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव चुनावी मैदान में थे। लेकिन जीत का सेहरा मोदी के साथ ही मनोज सिन्हा के सिर पर बंधा। मनोज सिन्हा को 31.11 वोट फीसदी के साथ 3,06,929 वोट मिले। जबकि शिवकन्या कुशवाहा को 27.82 वोट फीसदी के साथ 2,74,477 वोट मिले। वहीं कैलाश नाथ को 24.49 वोट फीसदी के साथ 2,41,645 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीमनोज सिन्हा3,06,929
सपाशिवकन्या कुशवाहा2,74,477
बसपाकैलाश नाथ सिंह यादव2,41,645
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो