scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Ghaziabad Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजियाबाद में भाजपा की जीत, कांग्रेस को पछाड़ा

Ghaziabad Lok Sabha Chunav: गाजियाबाद लोकसभा सीट को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। जब राजनाथ सिंह इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 20:01 IST
ghaziabad lok sabha chunav result 2024  गाजियाबाद में भाजपा की जीत  कांग्रेस को पछाड़ा
कौन जीतेगा गाजियाबाद लोकसभा चुनाव? (Image - Jansatta/Yashveer)
Advertisement

A

Advertisement

Ghaziabad Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत पक्की हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी अतुल गर्ग 251096 वोटों से जीत गए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी की डॉली शर्मा सेथाबीजेपी ने मौजूदा सांसद वीके सिंह का टिकट काट गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट के विधायक अतुग गर्ग पर भरोसा जताया था, वही डोली शर्मा पिछले चुनाव में भी इस सीट से मैदान में थीं। दिल्ली से सटी हुई गाजियाबाद सीट को एक महत्वपूर्ण सीट माना जाता है।

Advertisement

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: तीसरी बार मोदी सरकार या इस बार कांग्रेस का बेड़ा पार? थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

गाजियाबाद सीट के बारे में

गाजियाबाद लोकसभा सीट को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। जब राजनाथ सिंह इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। हालांकि, 2014 में राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा चले गए और यह सीट बीजेपी के वीके सिंह ने जीत ली। गाजियाबाद लोकसभा में विधानसभा सीटें - लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना शामिल हैं।

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? मतगणना की तैयारियां पूरी

Advertisement

क्या रहा 2014 लोकसभा का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में गाजियाबाद लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार सिंह (VK Singh) ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 758482 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर कुल 191222 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

Advertisement

1विजय कुमार सिंह (वीके सिंह)बीजेपी758482
2राज बब्बरकांग्रेस191222
3मुकुलबसपा173085
4सुधन कुमारसमाजवादी पार्टी106984

लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में भी बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिंह (VK Singh) जीते थे और सांसद बने थे। उन्हें कुल 944503 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश बंसल दूसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें 443003 वोट मिले थे।

1विजय कुमार सिंह (वीके सिंह)बीजेपी944503
2सुरेश बंसलसमाजवादी पार्टी443003
3डोली शर्माकांग्रेस111944
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो