scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Firozabad Lok Sabha Chunav Result 2024: फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा के अक्षय यादव जीते

Lok Sabha Election 2024 Result, Firozabad Seat: फिरोजबाद से बीजेपी की ओर से ठाकुर विश्वदीप सिंह को मैदान में उतारा था। समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाया था।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 23:07 IST
firozabad lok sabha chunav result 2024  फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा के अक्षय यादव जीते
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा ने अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement

Firozabad Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां हुए दिलचस्प चुनाव में बीजेपी की ओर से ठाकुर विश्वदीप सिंह को मैदान में उतारा था। समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाया था। कुछ ही देर में नतीजे सामने आने लगेंगे।

Advertisement

अक्षय यादव- समाजवादी पार्टी-543037

Advertisement

विश्वदीप सिंह- भारतीय जनता पार्टी-453725

ECI India Lok Sabha Election Result 2024 live

फिरोजाबाद लोकसभा के बारे में 

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद बीजेपी के चंद्रसेन सिंह जादौन हैं। उन्हें पार्टी ने लेकर उन्हें इस बार मैदान में नहीं उतारा। अगर हम इस सीट का समीकरण देखें तो आजादी के बाद से सीट पर कुल 16 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें चार बार बीजेपी, चार बार सपा, तीन बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय, एक-एक बार जनता दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।

Advertisement

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

Advertisement

फिरोजाबाद लोक सभा सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की तादाद काफी ज़्यादा है। इस पर यादव मतदाताओं की संख्या करीब ढाई लाख और इतना ही मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है। इस सीट पर दलित वोटरों की संख्या भी करीब 3 लाख है। जबकि शाक्य वोटरों की संख्या भी 80,000 है। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर ठाकुर-ब्राह्मण वोटों की संख्या भी डेढ़ लाख है।

लोकसभा चुनाव-2019 में किसने मारी थी बाजी? 

लोकसभा चुनाव-2019 में फिरोजाबाद लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रसेन सिंह जादौन जीते थे। उन्हें कुल 495819 वोट मिले थे। जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अक्षय यादव को 467038 वोट मिले थे।

S Nप्रत्याशीदलवोट
1चंद्रसेन सिंह जादौनबीजेपी495819
2अक्षय यादवसमाजवादी पार्टी467038
3शिवपाल सिंह यादवप्रगतिशील समाजवादी पार्टी91869

लोकसभा चुनाव-2014 में क्या रहा परिणाम?

लोकसभा चुनाव 2014 में फिरोजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अक्षय यादव जीते थे और सांसद बने थे। उन्हें कुल 534583 वोट हासिल हुए थे। बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल कुल 420524 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

Sr Noप्रत्याशीदलवोट
1अक्षय सिंहसमाजवादी पार्टी534583
2एसपी सिंह बघेलबीजेपी420524
3विश्वदीप सिंहबीएसपी118909
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो