scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Farrukhabad Lok Sabha Chunav Result 2024: फर्रुखाबाद से सिर्फ 2678 वोटों से जीते BJP के मुकेश राजपूत, दिलचस्प रहा मुकाबला

Lok Sabha Chunav Farrukhabad Result 2024: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं।
Written by: vivek awasthi
Updated: June 04, 2024 23:14 IST
farrukhabad lok sabha chunav result 2024  फर्रुखाबाद से सिर्फ 2678 वोटों से जीते bjp के मुकेश राजपूत  दिलचस्प रहा मुकाबला
Farrukhabad Lok Sabha Chunav Result 2024: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर है। (जनसत्ता.कॉम)
Advertisement

Farrukhabad Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआत से ही बीजेपी और सपा के बीचे दिलचस्प मुकाबला चल रहा था। इस सीट पर मुकेश राजपूत का मुकाबला सपा के नवल किशोर शाक्य से था। मुकेश राजपूत ने नवल किशोर को 2678 वोटों के मामूली अंतर से मात दी है।

Advertisement

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024

उम्मीदवारपार्टीवोट प्राप्तिहार/जीत का मार्जिन
मुकेश राजपूतबीजेपी4879632678
नवल किशोर शाक्यसमाजवादी पार्टी4852852678

एक नजर फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। 1962 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर यहां से जीत हासिल की थी। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद भी आते हैं, जो 1991 और 2009 में सांसद चुने गए थे।

Advertisement

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का जातीय समीकरण

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पिछड़ा बहुल सीट मानी जाती है। इस सीट पर शाक्य, लोध, राजपूत, ब्राह्मण और यादव मतदाता निर्णायक स्थिति में आते हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर कई एक लाख यादव मतदाता हैं तो वहीं शाक्य वोटरों की संख्या भी करीब डेढ़ लाख है। जबकि लोध मतदाताओं की संख्या भी डेढ़ लाख है। इस सीट पर 1,80,000 के करीब ब्राह्मण और राजपूत मतदाता हैं।

साल 2019 में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का परिणाम (Farrukhabad Lok Sabha Elections Result 2019)

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPMukesh Rajput569,880जीते
SPManoj Agarwal3,48,178
INCSalman Khurshid55,258

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 221702 मतों से हराकर अपनी जीत का परचम दोबारा बुलंद किया था। मतों के ध्रुवीकरण की स्थिति यह रही थी कि विनर और रनर के अलावा पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित सभी 7 प्रत्याशी जमानत जब्त करा बैठे थे। भाजपा प्रत्याशी को जहां 569880 वोट मिले थे, वहीं गठबंधन उम्मीदवार को 348178 मत मिले थे। कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को 113990 वोट मिले थे।

साल 2014 में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का परिणाम (Farrukhabad Lok Sabha Elections Result 2014)

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPMukesh Rajput4,06,195जीते
SPRameshwar Yadav2,55,693
BSPJaiveer Singh1,14,521

2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी को कुल 4,06,195 वोट मिले थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी रामेश्वर यादव को हराया था। रामेश्वर यादव को कुल 2,55,693 वोट मिले थे। जबकि बसपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 1,14,521 वोट मिले थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो