होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Faridabad Lok Sabha Chunav Result 2024: BJP के कृष्ण पाल गुर्जर ने बचाई फरीदाबाद लोकसभा सीट, कांग्रेस के एमपी सिंह को 172914 मतों से हराया

Lok Sabha Election 2024 Result, Faridabad Constituency: फरीदाबाद लोकसभा सीट से अगले सांसद भी कृष्ण पाल गुर्जर ही होंगे।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 05, 2024 14:47 IST
फरीदाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ। (सोर्स- एएनआई फोटो)
Advertisement

Faridabad Lok Sabha Chunav Result 2024: फरीदाबाद का अगला सांसद कृष्ण पाल गुर्जर होंगे। फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह गुर्जर ने चुनाव जीता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को 172914 मतों के अंतर से हराया। कृष्ण पाल सिंह गुर्जर को 788569, जबकि महेंद्र प्रताप सिंह को 172914 वोट मिले।

2024 लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट के टॉप-3 उम्मीदवार

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीकृष्ण पाल गुर्जर788569
कांग्रेसमहेंद्र प्रताप सिंह172914
बसपाकिशन ठाकुर25206

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here

Advertisement

1977 में अस्तित्व में आई थी फरीदाबाद लोकसभा सीट

1977 में पहली बार अस्तित्व में आई फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों का समान दबदबा रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। 2019 में बीजेपी के कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को करारी शिकस्त दे कर जीत हासिल की थी। फरीदाबाद लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं। इस सीट पर 1977 से 2019 तक कुल 13 लोकसभा चुनाव हुए। इनमें से 6 बार कांग्रेस तो 5 बार बीजेपी ने जीत का परचम लहराया। 2014 से फरीदाबाद में बीजेपी का दबदबा बना हुआ है।

UP Lok Sabha Seats Result | Uttarakhand Lok Sabha Seats Result | Himachal Lok Sabha Result

Advertisement

फरीदाबाद में 2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम (Faridabad Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी के कृष्ण पाल ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 6,44,895 वोटों से हराया था। कृष्ण पाल को 9,13,222 वोट मिले थे,जबकि भड़ाना को 2,68,327 वोट प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर बसपा के मनधीर सिंह मान थे। उन्हें 84,006 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीकृष्ण पाल गुर्जर9,13,222
कांग्रेसअवतार सिंह भड़ाना2,68,327
बसपामनधीर सिंह मान84,006

फरीदाबाद में 2014 का चुनाव परिणाम (Faridabad Lok Sabha Elections Result 2014)

बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 4,66,873 वोटों से हराया था। कृष्ण पाल को कुल 57.7 फीसद मत के साथ 6,52,516 वोट मिल थे,जबकि अवतार सिंह भड़ाना को 1,85,643 वोट पड़े थे जो कि महज 16.5 फीसद वोट ही थे। तीसरे नंबर पर रहे इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार आरके आनंद को 1,32,472 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशी वोट
बीजेपीकृष्ण पाल गुर्जर6,52,516
कांग्रेसअवतार सिंह भड़ाना 1,85,643
इनेलोआरके आनंद1,32,472

कौन हैं कृष्ण पाल गुर्जर ?

कृष्णपाल गुर्जर हरियाणा के फरीदाबाद से बीजेपी के सांसद हैं। मोदी सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। उन्होंने पहली बार बीजेपी की टिकट पर 1994 में निगम पार्षद का चुनाव जीता था। कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा विधानसभा का चुनाव 1996 में लड़ा और मेवला-महाराजपुर विधानसभा से विधायक बने थे। वे 1996 से 1999 तक हरियाणा के बंसीलाल सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

Advertisement
Tags :
Lok Sabha Chunav Result 2024लोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement