Faizabad Lok Sabha Chunav Result 2024: फैजाबाद सीट से भारी मतों के साथ जीते अवधेश प्रसाद, बीजेपी के लल्लू सिंह को करना पड़ा करारी हार का सामना
Faizabad Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प देखने को मिला। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली इस सीट में समाजवादी पार्टी ने अपने नाम कर लिया है। बता दें इस सीट से अवधेश प्रसाद ने 54567 सीटों से सीट हासिल की। उन्होंने बीजेपी के लल्लू सिंह को हराया। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही जमीन पर कई समीकरण भी बदल चुके हैं। बीजेपी को पूरी उम्मीद थी कि ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों का उसे पूरा फायदा मिलेगा। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
LIVE: तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार या कांग्रेस का होगा बेड़ा पार? किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? बिहार में तेजस्वी करेंगे कमाल या बीजेपी संग नीतीश मचाएंगे धमाल?
बीजेपी ने इस बार फैजाबाद सीटे से लल्लू सिंह को फिर मौका दिया है, वही सपा ने अवधेश प्रसाद को उतार रखा है। फैजाबाद लोकसभी सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है और यहां से लल्लू सिंह सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के लल्लू सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंद सेन यादव को भारी मतों से हरा दिया था। उनकी जीत का अंतर 65,477 वोट रहा था। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के निर्मल खत्री रहे थे। वैसे 1991 से 2007 तक लल्लू सिंह अयोध्या विधानसभा संख्या 275 से पांच बार विधायक रह चुके हैं।
2014 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
लल्लू सिंह (बीजेपी) | 491761 |
मित्रसेन यादव (सपा) | 208986 |
वैसे फैजाबाद से अब तक कुल सात बार कांग्रेस जीती है, चार बार बीजेपी और एक-एक बार समाजवादी पार्टी, बीएसपी और भाकपा ने जीत दर्ज की है। पिछले दो बार से लगातार इस सीट से बीजेपी जीत का परचम लहरा रही है। फैजाबाद सीट को लेकर कहा जाता है कि यहां पर 84 फीसदी के करीब हिंदू वोटर हैं, वहीं 26 प्रतिशत ओबीसी समुदाय हैं, वहां भी यादवों की संख्या 13 फीसदी के करीब बताई जाती है। 13 प्रतिशत मुस्लिम समाज का वोट भी फैजाबाद से निकलता है।
2019 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
लल्लू सिंह (बीजेपी) | 529021 |
आनंद सेन (सपा) | 463544 |
जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार ने कुछ सालों पहले ही फैजाबाद जिले का नाम बदल अयोध्या जिला कर दिया था। अब इस बार यहां पर क्या नतीजे रहते हैं, ये जानना दिलचस्प रहेगा।