scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Durg Lok Sabha Chunav Result 2024: दुर्ग से 'विजय बघेल' को मिली विजय, दूसरी बार बने सांसद

Lok Sabha Election 2024 Result Durg Constituency: दुर्ग लोकसभा चुनाव से विजय बघेल और राजेंद्र साहू के बीच जोरदार घमासान होने की उम्मीद है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 21:08 IST
durg lok sabha chunav result 2024  दुर्ग से  विजय बघेल  को मिली विजय  दूसरी बार बने सांसद
Durg Lok Sabha Chunav Result 2024: किसके हाथ में होगी दुर्ग की कमान!
Advertisement

Durg Lok Sabha Chunav Result 2024: लंबे इंतजार के बाद आखिर वो तारीख भी गई जिसकी पूरे देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। करीब डेढ़ महीने चले लोकसभा चुनाव के बाद आज परिणाम आ गया है। दुर्ग लोकसभा सीट से एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनी है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। बीजेपी के विजय बघेल ने कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को हराया है। उन्हें कुल 9,56,497 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 4,38,226 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। राजेंद्र साहू को 5,18,271 वोट ही मिल सके।

Advertisement

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Click Here

Advertisement

दुर्ग को बीजेपी का माना जाता है गढ़

दुर्ग लोकसभा की बात करें तो यहां से विजय बघेल लोकसभा के सांसद हैं। विजय बघेल को पिछले साल हुए छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जिसमें विजय बघेल हार गए थे। वैसे तो दुर्ग को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा ने 6 बार जीत दर्ज किया है। इस सीट पर बीजेपी के ताराचंद साहू ने 1996, 1998, 1999, 2004 में जीत दर्ज की थी तो वहीं 2009 में सरोज पांडे ने भाजपा का कमल खिलाया था।

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Click Here

Advertisement

दुर्ग लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Durg Lok Sabha Election Result 2019)

Advertisement

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दुर्ग से विजय बघेल को सांसद चुना गया था। उनके खिलाफ कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन विजय बघेल ने प्रतिमा को 3,91,978 वोट के बड़े अंतर से हराया था। विजय बघेल को 8,49,374 वोट जबकि प्रतिमा चंद्राकर को 4,57,396 वोट मिले थे।

दुर्ग लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Durg Lok Sabha Election Result 2014)

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। लेकिन दुर्ग में इसके ठीक उलट देखने को मिला। उस दौरान बीजेपी की मौजूदा सांसद सरोज पांडे को यहां से हार मिली थी। उनको कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू ने हराया था। 2014 में ताम्रध्वज साहू को 5,70,687 वोट मिले। जबकि सरोज पांडे को 5,53,839 वोट मिले थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो