scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Dumka Lok Sabha Chunav Result 2024: दुमका सीट पर JMM के नलिन सोरेन ने BJP की सीता सोरेन को हराया, कड़े मुकाबले में 22,527 वोटों से दी शिकस्त

Lok Sabha Election 2024 Result, Dumka Constituency: 2019 के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन के सामने भाजपा के सुनील सोरेन चुनाव में उतरे थे। इस चुनाव में सबको चौंकाते हुए शिबू सोरेन को सुनील सोरेन ने हरा दिया था।
Written by: vivek awasthi
Updated: June 05, 2024 11:48 IST
dumka lok sabha chunav result 2024  दुमका सीट पर jmm के नलिन सोरेन ने bjp की सीता सोरेन को हराया  कड़े मुकाबले में 22 527 वोटों से दी शिकस्त
Dumka Lok Sabha Chunav Result 2024: सीता सोरेन और नलिन सोरेन में कांटे की टक्कर। (एक्स)
Advertisement

Dumka Lok Sabha Chunav Result 2024: झारखंड की हाई प्रोफाइल दुमका लोकसभा सीट पर JMM के नलिन सोरेन ने BJP की सीता सोरेन को हरा दिया। उन्होंने कड़े मुकाबले में 22,527 वोटों से दी शिकस्त। यहां पर अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे। भाजपा ने इस सीट से सत्तारूढ़ महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय राजनीतिक दल झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन पर भरोसा जताया था, वहीं इंडिया गठबंधन की घटक दल झामुमो के तरफ से नलिन सोरेन चुनावी मैदान में थे। दुमका लोकसभा झारखंड की हाई प्रोफाइल सीट है। इस क्षेत्र में शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा और सारठ विधानसभा सीटें आती हैं।

Advertisement

2019 लोकसभा चुनाव में दुमका का परिणाम (Dumka Lok Sabha Elections Result)

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में दुमका सीट के समीकरण बदल चुके थे, क्योंकि इस सीट पर मोदी सरकार का असर दिख रहा था। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन के सामने भाजपा के सुनील सोरेन चुनाव में उतरे थे। इस चुनाव में सबको चौंकाते हुए शिबू सोरेन को सुनील सोरेन ने हरा दिया।

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपासुनील सोरेन4,84,923
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)शिबू सोरेन4,37,333

2019 के इस चुनाव में बीजेपी के सुनील सोरेन को 4 लाख 84 हजार 923 वोट मिले थे, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन को 4 लाख 37 हजार 333 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

2014 लोकसभा चुनाव में दुमका का परिणाम (Dumka Lok Sabha Elections Result)

2014 के लोकसभा चुनाव में झामुमो के दिग्गज नेता शिबू सोरेन के खिलाफ भाजपा ने सुनील सोरेन को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद शिबू सोरेन ने जीत दर्ज की थी। शिबू सोरेन को 3 लाख 35 हजार 815 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन को 2 लाख 96 हजार 785 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)शिबू सोरेन3,35,815
बीजेपीसुनील सोरेन2,96,785

दुमका सीट की सियासत

दुमका लोकसभा सीट पर 1957 में सबसे पहले जेएचपी से देबी सोरेन ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1962, 1967 और 1971 में कांग्रेस के एससी बेसरा का कब्जा यहां रहा।1977 में बटेश्वर हेम्ब्रम जनता पार्टी के सिंबल पर लोकसभा चुनाव में उतरे और कांग्रेस को हराकर लोकसभा पहुंचे।

Advertisement

1980 के लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन ने इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी। हालांकि 1984 में कांग्रेस के पृथ्वी चंद किस्कू इस सीट पर सांसद चुने गए। वहीं इसके बाद 1989, 1991 और 1996 में झामुमो चीफ शिबू सोरेन लगातार जीतते रहे। इसके बाद 1998 और 1999 में भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने यहां जीत दर्ज की. वहीं 2002 से 2019 तक शिबू सोरेन ने इस सीट पर लगातार जीत दर्ज की. वहीं 2019 के चुनाव में भाजपा नेता सुनील सोरेन से शिबू सोरोन चुनाव हार गए।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो