scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bilaspur Lok Sabha Chunav Result 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट पर जीते तोखन साहू, कांग्रेस के देवेंद्र यादव हारे

Lok Sabha Election 2024 Result Bilaspur Constituency: बिलासपुर लोकसभा बीजेपी की परंपरागत सीट रही है। यहां से पिछली बार राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सांसद बने थे।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 23:02 IST
bilaspur lok sabha chunav result 2024  बिलासपुर लोकसभा सीट पर जीते तोखन साहू  कांग्रेस के देवेंद्र यादव हारे
Bilaspur Lok Sabha Chunav Result 2024: बिलासपुर लोकसभा बीजेपी की परंपरागत सीट रही है। यहां से पिछली बार राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सांसद बने थे।
Advertisement

Bilaspur Lok Sabha Chunav Result 2024: देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव समाप्त हो चुका है। सभी चरणों के मतदान हो चुके हैं। इसके अलावा परिणाम भी आ गए हैं। मतों की गणना के बाद अब यह पता चल गया है कि देश का नेतृत्व किसके हाथ में रहने वाला है। वहीं, बिलासपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को 1,64,558 वोटों से हरा दिया है। तोखन साहू को जहां 7,24,937 प्राप्त हुए, वही देवेन्द्र यादव को सिर्फ 5,60,379 ही वोट मिल पाए।

Advertisement

Advertisement

छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं जिसमें भाजपा का प्रभाव ज्यादातर देखने को मिलता रहा है। पिछली बार हुए आम चुनाव में यहां बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस 2 सीट ही जीत पाई थी। इसी में से कुछ सीटें ऐसी हैं जो बीजेपी की परंपरागत सीट है। जिसमें से एक है बिलासपुर। यहां से 2019 के चुनाव में राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव चुनकर संसद पहुंचे थे। हालांकि वो पिछले साल हुए चुनाव में लोकसभा के अंतर्गत आने वाली लोरमी विधानसभा से विधायक बनकर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

बिलासपुर है बीजेपी की परंपरागत सीट

Advertisement

इस बार के चुनाव में बिलासपुर से बीजेपी ने तोखन साहू को मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक देवेंद्र यादव पर दांव लगाया है। बिलासपुर में बीजेपी पिछले 7 लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। यानी 1996 से ही इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा की सीटें आती हैं। जिनमें से 6 विधानसभा सीट पर मौजूदा समय में बीजेपी के विधायक हैं।

Advertisement

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के चुनाव परिणाम, यहां जानें पल-पल की अपडेट्स

बिलासपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Bilaspur Lok Sabha Election Result 2019)

पिछली बार हुए लोकसभा के आम चुनाव में बीजेपी ने अरुण साव को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस वर्तमान में इसी लोकसभा सीट की कोटा विधानसभा से विधायक अटल श्रीवास्तव को मैदान में उतारा था। जब चुनावी परिणाम आया तो पता चला कि अरुण साव 1,41,763 वोट से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने थे। अरुण साव को जहां 6,34,559 वोट जबकि अटल श्रीवास्तव को 4,92,796 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीअरुण साव6,34,559
कांग्रेसअटल श्रीवास्तव4,92,796

बिलासपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Bilaspur Lok Sabha Election Result 2014)

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट से बीजेपी ने लखन लाल साहू को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को प्रत्याशी बनाया था। करुणा 32 साल भाजपा में रहकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो बीजेपी के टिकट पर 2009 में जांजगीर से सांसद बनीं थीं। लेकिन जब परिणाम आया तो पता चला कि करुणा शुक्ला 1,76,436 वोटों से चुनाव हार गई थीं। जबकि लखन साहू पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीलखन लाल साहू5,61,387
कांग्रेसकरुणा शुक्ला3,84,951
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो