होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2024: बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने खिलाया कमल

Lok Sabha Election 2024 Result, Begusarai Constituency: बिहार की बहुचर्चित संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 05, 2024 10:33 IST
Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2024: कौन जीतेगा बेगूसराय (Jansatta)
Advertisement

Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार की बहुचर्चित संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में कमल खिल गया है। यहां से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 6,49,331 वोटों से जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआती चरण से ही गिरिराज सिंह आगे चल रहे थे। उनके सामने सीपीआई के अवधेश राय ने ताल ठोका था जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।

2024 लोकसभा चुनाव में बेगूसराय का परिणाम (Begusarai Lok Sabha Elections Result 2024)

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीगिरिराज सिंह6,49,331
सीपीआईअवधेश कुमार राय5,67,851
निर्दलीयइंद्रजीत कुमार राय12,953
Begusarai Lok Sabha Elections Result 2024

बिहार की बहुचर्चित संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को इंडिया गठबंधन की तरफ से सीपीआई से अवधेश राय चुनौती दिया था। बेगूसराय लोकसभा सीट से साल 2019 में सीपीआई के टिकट पर कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

1962 तक कांग्रेस का गढ़ रही बेगूसराय लोकसभा सीट

साल 1952 से लेकर 1962 तक के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के मथुरा प्रसाद मिश्रा सांसद चुने जाते रहे। 1967 में यह सीट वाम दल के कब्जे में आ गई। तब से साल 2014 तक हुए लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस, जनता दल या जेडीयू के सांसद चुने जाते रहे हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के भोला सिंह सांसद बने तो वहीं 2019 में बीजेपी के टिकट पर गिरिराज सिंह चुनकर संसद पहुंचे। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि है। इस लोकसभा में वाम दल का भी अच्छा प्रभाव रहा है।

2014 लोकसभा चुनाव में बेगूसराय का परिणाम (Begusarai Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के भोला सिंह को 4,28,227 मत प्राप्त हुए वहीं आरजेडी के तनवीर हसन को 3,69,892 वोट प्राप्त हुए थे। सीपीआई प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह को 1,92,639 वोट प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीभोला सिंह (विजेता)4,28,227
राजदतनवीर हसन3,69,892
सीपीआईराजेंद्र प्रसाद सिंह1,92,639

2019 लोकसभा चुनाव में बेगूसराय का परिणाम (Begusarai Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा सीट पर बीजेपी के गिरिराज सिंह ने जीत दर्ज की। साल 2019 के लोकसभा आम चुनाव (Begusarai Lok Sabha Elections Result) में सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को बीजेपी के गिरिराज सिंह ने लगभग 4 लाख 22 हजार के अधिक वोटों से पराजित किया था।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीगिरिराज सिेंह6,92,193
सीपीआईकन्हैया कुमार2,69,976
राजदतनवीर हसन1,98,233
Advertisement
Tags :
begusaraiBihar Newslok sabha chunavलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement