scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Arrah Lok Sabha Chunav Result 2024: आरा में बीजेपी को पछाड़ सुदामा प्रसाद ने दर्ज की जीत

Lok Sabha Chunav Arrah Result 2024: आरा लोकसभा सीट से सुदामा प्रसाद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने दो बार के विजेता और केंद्र में ऊर्जा मंत्री आर के सिंह को हराया है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: June 05, 2024 10:49 IST
arrah lok sabha chunav result 2024  आरा में बीजेपी को पछाड़ सुदामा प्रसाद ने दर्ज की जीत
Arrah Lok Sabha Chunav Result 2024: आरा लोकसभा सीट से बीजेपी ने एकबार फिर आरके सिंह को चुनाव मैदान में उतारा।
Advertisement

Arrah Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार की आरा लोकसभा सीट सीपीआई (एमएल) एल के खाते में गई है। यहां से सुदामा प्रसाद ने 5,29,382 वोटों से जीत दर्ज की है जो तरारी निर्वाचन श्रेक्ष के वर्तमान विधायक हैं। सुदामा प्रसाद शुरुआती रुझानों में ही आगे चल रहे थे और अंत में उन्होंने जीत दर्ज की। यहां से बीजेपी ने आर के सिंह को टिकट दिया था जिन्हें 4,69,574 वोट मिले हैं।

Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव में आरा का परिणाम (Arrah Lok Sabha Elections Result)

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
सीपीआई (एमएल) एलसुदामा प्रसाद5,29,382
बीजेपीआर के सिंह4,69,574
Arrah Lok Sabha Elections Result 2024

आरा लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे। भाजपा ने इस सीट से दो बार के विजेता और केंद्र में ऊर्जा मंत्री आर के सिंह पर भरोसा जताया था। लेकिन फिलहाल वो पीछे रह गए।

1977 से अस्तित्व में है यह सीट

1977 से पूर्व आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र का नाम शाहाबाद हुआ करता था। देश के पूर्व डिप्टी पीएम जगजीवन राम भी इसी माटी की उपज रहे हैं। उनकी बेटी मीरा कुमार बतौर पहली महिला लोकसभा स्पीकर अपनी सेवाएं संसद में दे चुकी हैं। यहां पर कभी कांग्रेस का दबदबा रहा करता था। 1984 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस कभी भी यहां जीत हासिल नहीं कर सकी। 1952 से लेकर 1971 तक पांच लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी ही विजयी रहे थे। साल 1977 के बाद से 2009 के लोकसभा चुनाव तक भारतीय लोक दल, जनता पार्टी, जनता दल, समता पार्टी, आरजेडी और जेडीयू के सांसद यहां से चुने जाते रहे।

Advertisement

2014 लोकसभा चुनाव में आरा का परिणाम (Arrah Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आर के सिंह को 3,91,074 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं आरजेडी के उम्मीदवार भगवान सिंह कुशवाहा को 2,55,204 मत प्राप्त हुए थे। जेडीयू के मीना सिंह महज 75,962 वोट लेकर चौथे स्थान पर थीं।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीआर के सिंह3,91,074
आरजेडीभगवान सिंह कुशवाहा2,55,204
सीपीआई एमएल एलराजू यादव98,805

2019 लोकसभा चुनाव में आरा का परिणाम ( Arrah Lok Sabha Elections Result)

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर फिर बीजेपी ने दोबारा परचम लहराया था। बीजेपी के टिकट पर आर के सिंह ने भाकपा माले के उम्मीदवार राजू यादव को 1,47,285 वोटो के बड़े अंतर से हराया था। इस चुनाव में जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में आर के सिंह को 5,66,480 वोट मिले थे तो वहीं माले के राजू यादव को 4,19,195 वोट प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीआर के सिंह5,66,480
सीपीआइ एमएल एलराजू यादव4,19,195

कौन हैं आर के सिंह?

आरा के इस सीट पर भाजपा के तरफ से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे राज कुमार सिंह 1975 बैच के आईएएस रहे हैं। साल 1990 में लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा चलाए जा रहे राम रथ के आडवाणी के गिरफ्तार करने में इनकी भूमिका रही है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो