scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Amritsar Lok Sabha Chunav Result 2024: अमृतसर में लोगों का पंजे पर भरोसा, गुरजीत सिंह ने मारी बाजी

Lok Sabha Chunav Amritsar Result 2024: पंजाब के लोकसभा सीट अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ये जीत 255181 वोटों से दर्ज की है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 05, 2024 11:00 IST
amritsar lok sabha chunav result 2024  अमृतसर में लोगों का पंजे पर भरोसा  गुरजीत सिंह ने मारी बाजी
Amritsar Lok Sabha Chunav Result 2024: अमृतसर लोकसभा सीट से बीजेपी ने ब्यूरोक्रेट से नेता बने तरणजीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement

Amritsar Lok Sabha Chunav Result 2024: पंजाब के लोकसभा सीट अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ये जीत 255181 वोटों से दर्ज की है। उनके समाने चुनावी मैदान में बीजेपी ने ब्यूरोक्रेट से नेता बने तरणजीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया था जो अमेरिका में भारत के राजनयिक रह चुके हैं। हालांकि, तरणजीत को सिर्फ 207205 वोट मिले हैं। वहीं आप नेता कुलदीप सिंह को सिर्फ 214880 वोट मिले हैं।

Advertisement

अमृतसर लोकसभा सीट 2024 के नतीजे (Amritsar Lok Sabha Chunav Result 2024)

Advertisement

पार्टीप्रत्याशीवोट
कांग्रेसगुरजीत सिंह2,55,181
आम आदमी पार्टीकुलदीप सिंह2,14,880
बीजेपीतरणजीत सिंह संधू2,07,205
Amritsar Lok Sabha Chunav Result 2024

बीजेपी का मुकाबला AAP और कांग्रेस से

अमृतसर लोक सभा सीट से जहां बीजेपी ने तरणजीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने यहां से कुलदीप सिंह धालीवाल तो वहीं कांग्रेस ने गुरजीत सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि अकाली दल ने हिंदू उम्मीदवार अनिल जोशी को मैदान में उतारा है।

क्रम संंख्याअमृतसर लोकसभा सीट के प्रत्याशी
पार्टीप्रत्याशी
1बीजेपीतरणजीत सिंह संधू
2कांग्रेसगुरजीत सिंह
3आम आदमी पार्टीकुलदीप सिंह धालीवाल
4अकाली दलअनिल जोशी

2019 में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

2019 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बाजी मारी थी। कांग्रेस के गुरजीत सिंह को 4,45,032 वोट मिले थे। तो वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी को 3,45,406 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धालीवाल को 20,087 वोट मिले थे। ऐसे में इस सीट से कांग्रेस को 99,626 वोटों से जीत हासिल हुई थी।

Advertisement

क्रम संख्याअमृतसर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे
पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
1कांग्रेसगुरजीत सिंह4,45,032जीत
2भाजपाहरदीप सिंह पुरी3,45,406हार
3आम आदमी पार्टीकुलदीप सिंह धालीवाल20,087हार

2014 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिली थी जीत

2014 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 4,82,876 मत हासिल किया था। वहीं भाजपा ने अपने दिग्गज नेता अरुण जेटली को मैदान में उतारा था, जिन्हें 3,80,106 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह को 82,633 वोट मिले थे। इस प्रकार से कांग्रेस ने इस सीट पर 1,02,770 वोटों से जीत हासिल की थी।

क्रम संख्याअमृतसर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे
पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
1कांग्रेसकैप्टन अमरिंदर सिंह4,82,876जीत
2भाजपाअरुण जेटली3,80,106हार
3आम आदमी पार्टीदलजीत सिंह82,633हार

तरणजीत सिंह संधू लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह लोगों से मोदी चेहरे के नाम पर वोट मांग रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में संधू का विरोध भी हुआ।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो