होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने तय किए तीसरी लिस्ट के नाम, आज हो सकता है ऐलान, राजस्थान-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों के लिए कैंडिडेट्स पर मुहर

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुजरात की 10 सीटें, महाराष्ट्र की 7 और राजस्थान की 8 सीटें फाइनल की गई हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: shruti srivastava
नई दिल्ली | Updated: March 21, 2024 10:25 IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरा चुनाव 7 चरणों में होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं, चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे। भाजपा ने चुनाव के लिए 267 तो वहीं, कांग्रेस ने 82 कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज तीसरी लिस्ट की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस आज लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में दो से चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित 11 राज्यों के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुजरात की 10 सीटें, महाराष्ट्र की 7 और राजस्थान की 8 सीटें फाइनल की गई हैं। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की शोलापुर सीट से पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री परिणीति शिंदे को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

Advertisement

महाराष्ट्र ने इन्हें उतार सकती है पार्टी

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणीति शिंदे के सोलापुर से चुनाव लड़ने की संभावना है। सोलापुर उनके पिता और पार्टी के वरिष्ठ नेता वा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का क्षेत्र रहा है। इनके अलावा साहू महाराज को कोल्हापुर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वड्डेतिवार को पार्टी चंद्रपुर से चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी जगह बेटी और युवा नेता शिवानी को उतारना चाह रहे हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज लगभग 30 सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए। इनमें गुजरात के आणंद से अमित चावड़ा, छोटा उदयपुर से सुखराम राठवा, साबरकांठा से तुषार चौधरी, राजकोट से परेश धनानी और पंचमहल से गुलाब सिंह चौहान का नाम शामिल है।

Advertisement

राजस्थान में ये हो सकते हैं कांग्रेस कैंडीडेट्स

सूत्रों ने कहा कि राजस्थान में पार्टी ने जयपुर शहर से सुनील शर्मा का नाम फाइनल किया है लेकिन कुछ प्रमुख सीटों पर चर्चा पेंडिंग है। सूत्रों के मुताबिक कोटा से वसुंधरा राजे के करीबी प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। माना जा रहा है गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने के साथ पार्टी आज 5 संभावित उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान करेगी। बाड़मेर-जैसलमेर सीट से उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस टिकट थमा सकती है। झालावाड़- बारा से उर्मिला जैन भाया को पार्टी टिकट थमा सकती है जबकि पाली लोकसभा सीट से पार्टी संगीता बेनीवाल को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, दौसा लोकसभा सीट से मुरारी लाल मीणा को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से कुलदीप इंदौरा का टिकट फाइनल कर सकती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 8 मार्च को राहुल गांधी सहित 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। दूसरी लिस्ट 12 मार्च को जारी की गई थी। इसमें नकुल नाथ सहित 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

Advertisement
Tags :
CongressElectionsLok Sabha Electionलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement