होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Lok Sabha Chunav: दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हैं सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस, दूसरे नंबर पर AAP के कुलदीप, जानिए क्या है BJP नेताओं का हाल

Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में 5वें चरण में 7 सीटों पर वोटिंग होनी है और इसके पहले कांग्रेस-आप गठबंधन के नेता जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 16, 2024 23:26 IST
Lok Sabha Chunav 2024: चुनावी हलफनामे से सामने आईं अहम जानकारियां (सोर्स - PTI/File)
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2024: राजधानी दिल्ली में इस बार बीजेपी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के दो अहम राजनीतिक दल यानी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। आप 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस 3 सीटों पर… सभी के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और कन्हैया कुमार के सामने बीजेपी के दिग्गज नेता मनोज तिवारी हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की सातों लोक सभाओं में कुल मिलाकर 162 प्रत्याशी उतरे हैं। बीजेपी, बसपा, आप-कांग्रेस के कुल 31 प्रत्याशी हैं, जिनमें से 9 पर आपराधिक धाराओं में मामले दर्ज हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जेएनयूएसयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार पर सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

Advertisement

कन्हैया के खिलाफ सबसे ज्यादा केस

जानकारी के मुताबिक कन्हैया के खिलाफ केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि,बिहार में भी मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक मामला असम के कामरूप जिले का है तो दूसरी मामला बिहार के बेगूसराय का भी है। इसके अलावा पटना से लेकर दिल्ली तक में कन्हैया के खिलाफ केस दर्ज हैं।

Advertisement

आपराधिक मामलों की बात करें तो कांग्रेस के प्रत्याशी तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहें हैं। इनमें उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उदित राज के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं, जबकि चांदनी चौक से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल पर कोई भी मामला दर्ज नहीं है।

बीजेपी के किन प्रत्याशियों पर हैं क्रिमिनल केस

हर्षदीप मलहोत्रा - पूर्वी लोकसभा - कोई केस नहीं केस

बांसुरी स्वराज - नई दिल्ली सीट - कोई भी केस नहीं

मनोज तिवारी - उत्तर पूर्वी दिल्ली - कोई केस नहीं - 2 केस

योग्रेंद्र चंदोलिया - बीजेपी - उत्तर पश्चिम दिल्ली - 2 केस

रामबिधूड़ी सिंह - बीजेपी - दक्षिणी दिल्ली - 2 केस

प्रवीण कुमार खंडेलवाल - बीजेपी-चांदनी चौक - कोई केस नहीं

हर्षदीप मल्होत्रा -बीजेपी - पूर्वी दिल्ली - कोई केस नहीं

बता दें कि इन सभी केसों का ब्यौरा बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के लिए दिए गए एफिडेविट के जरिए मिला है, साथ ही प्रत्याशियों ने अपने इसी एफिडेविट में ही अपना सारा निजी ब्यौरा भी दिया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा खड़े किए गए सात में से 3 प्रत्याशियों पर आपराधिक दाग हैं। अन्य चार पर कोई आपराधिक दाग नहीं हैं।

Advertisement
Tags :
AAPBJPCongressलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement