scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Lok Sabha Chunav 2024: आज थमेगा 5वें चरण का चुनाव प्रचार, राहुल गांधी से लेकर पीयूष गोयल तक… दांव पर इन दिग्गजों की साख

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 5वें चरण की वोटिंग 20 मई को होनी है, जिसके चुनाव प्रचार का शोर आज थम जाएगा। इसी फेज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रायबरेली से चुनावी मैदान में हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 18, 2024 15:57 IST
lok sabha chunav 2024  आज थमेगा 5वें चरण का चुनाव प्रचार  राहुल गांधी से लेकर पीयूष गोयल तक… दांव पर इन दिग्गजों की साख
Lok Sabha Chunav 2024: 5वें चरण में इन दिग्गजों पर रहेगा नजर (सोर्स - PTI/File)
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के तहत अब पिछले चार चरणों में 380 सीटों पर मतदान हो चुका है और 5वें चरण के तहत सोमवार 20 मई को 49 सीटों पर मतदान होगा। इन 49 सीटों में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं। 8 राज्यों की सीटों पर होने वाली वोटिंग में 13 सीटें महाराष्ट्र की भी हैं, जिनके साथ महाराष्ट्र में मतदान पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Advertisement

बता दें कि पांचवें चरण के तहत बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्‍ट्र की 13, उड़ीसा की 5, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7 और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर 695 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें कई हाई प्रोफाइल नाम भी शामिल हैं।

Advertisement

दांव पर होगी इन दिग्गजों की साख

राजनाथ सिंह: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 5वें चरण में लखनऊ लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है। केंद्रीय रक्षामंत्री लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले वह दोनों ही चुनावों में धमाकेदार जीत दर्ज कर चुके हैं। राजनाथ सिंह 2014 में जीतकर मोदी सरकार में गृहमंत्री बने थे, तो 2019 में जीतकर रक्षा मंत्री बन गए थे।

राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांंधी वायनाड के अलावा रायबरेली सीट से भी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने नामांकन के आखिरी दिन चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान किया था। राहुल के अमेठी से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं थीं, लेकिन उन्होंने रायबरेली से लड़ने का फैसला किया था। राहुल लगातार जनसभाएं कर रहें हैं और रायबरेली से गांधी परिवार का रिश्ता बताकर जन समर्थन मांग रहे हैं।

Advertisement

स्मृति इरानी: गांधी परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट अमेठी से एक बार फिर स्मृति इरानी चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अविस्मरीय शिकस्त दी थी। स्मृति के सामने इस बार राहुल गांधी नहीं बल्कि कांग्रेस के पुराने विश्वासपात्र नेता किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

Advertisement

पीयूष गोयल: महाराष्ट्र की वीआईपी सीट मुंबई उत्तर से बीजेपी के पीयूष गोयल चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के नेता भूषण पाटिल हैं। पीयूष गोयल केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री हैं। वे तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

भारती पवार: महाराष्ट्र की डिंडोरी लोकसभा सीट पर लगातार तीन बार से बीजेपी का कब्जा रहा है। इस सीट से बीजेपी ने सांसद भारती पवार को फिर से मैदान में उतारा है। भारती पवार भी केंद्र में मंत्री हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव में भारती पवार एनसीपी के टिकट पर बीजेपी के हाथों हारी थीं। पिछले तीन चुनावों में यहां बीजेपी और एनसीपी में कड़ी टक्कर देखने को मिली है, इस बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट (शरद चंद्र) ने भास्कर भगरे को टिकट दिया है।

रोहिणी आचार्य: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवे चरण में बिहार की सारण सीट पर भी वोटिंग होनी है, जो कि लालू यादव की परंपरागत सीट मानी जाती है। आरजेडी ने इस बार इस सीट से अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को चुनावी मैदान नें उतारा है। सारण से लालू यादव चार बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। वह सबसे पहले वर्ष 1977 में जीते थे, और फिर 1989, 2004 और 2009 में भी यहीं से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

श्रीकांत शिंदे: महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट भी वीआईपी मानी जा रही है, क्योंकि इस सीट से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे चुनावी मैदान में हैं। श्रीकांत शिंदे के सामने उद्धव गुट की शिवसेना ने वैशाली दरेकर राणे को चुनावी मैदान में उतारा है।

चिराग पासवान: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान इस बार जमुई की बजाए हाजीपुर यानी अपने पिता की परंपरागत सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है। चिराग का मुकाबला इस सीट पर आरजेडी नेता शिवचद्र राम से होना है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो